{"_id":"5c0fe9d8bdec22417f7a00e2","slug":"191544546776-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिला सोलन-सिरमौर में विद्युत आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिला सोलन-सिरमौर में विद्युत आपूर्ति बाधित
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र ओच्छघाट, 33 केवी विद्युत उपकेंद्र कंडाघाट और सिरमौर जिला के सराहां स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड सोलन के अधिशासी अभियंता सीएस चावला ने बताया कि सोलन के सपरून स्थित 132 केवी विद्युत केंद्र में विभिन्न आवश्यक कार्य किए जाने हैं। इसके दृष्टिगत 12 दिसंबर को दिन में 1.00 बजे से 2.00 बजे तक विद्युत उपकेंद्र ओच्छघाट, कंडाघाट तथा सराहां की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण इन उपकेंद्रों के अधीन आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। उन्होंने लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन