{"_id":"5ff07d9e8ebc3e3f7e5d3f98","slug":"19-candidates-file-nominations-for-zila-parishad-in-arki-solan-news-sml356440523","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की में जिप और बीडीसी नामांकन के लिए उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की में जिप और बीडीसी नामांकन के लिए उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन एसडीएम कार्यालय अर्की और पंचायत कार्यालयों में नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों का जमावड़ा देखने को मिला। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि तीन दिन तक चली प्रक्रिया में चार जिला परिषद वार्ड के सदस्यों के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।
इनमें वार्ड दाड़ला से 3, वार्ड धुंधन से 5, वार्ड डुमैहर से 7 और वार्ड कुनिहार से चार उम्मीदवार हैं। वहीं 23 बीडीसी वार्ड सदस्यों के लिए 100 उमीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 302, उप प्रधान पद को 296, वार्ड सदस्यों के लिए 642 उमीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा। शुक्ला ने कहा कि चार जनवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और छह जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 3:00 बजे तक उमीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। उसके बाद बचे हुए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।