फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   19 candidates file nominations for Zila parishad in Arki

अर्की में जिप और बीडीसी नामांकन के लिए उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़

Sat, 02 Jan 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन एसडीएम कार्यालय अर्की और पंचायत कार्यालयों में नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों का जमावड़ा देखने को मिला। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि तीन दिन तक चली प्रक्रिया में चार जिला परिषद वार्ड के सदस्यों के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन

इनमें वार्ड दाड़ला से 3, वार्ड धुंधन से 5, वार्ड डुमैहर से 7 और वार्ड कुनिहार से चार उम्मीदवार हैं। वहीं 23 बीडीसी वार्ड सदस्यों के लिए 100 उमीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 302, उप प्रधान पद को 296, वार्ड सदस्यों के लिए 642 उमीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा। शुक्ला ने कहा कि चार जनवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और छह जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 3:00 बजे तक उमीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। उसके बाद बचे हुए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed