{"_id":"5bc08994bdec22698837561e","slug":"181539344788-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ विद्युत बोर्ड ने बकाया बिल वसूलने को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ विद्युत बोर्ड ने बकाया बिल वसूलने को भेजे नोटिस
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। विद्युत बोर्ड नालागढ़ ने बिजली बिलों के रूप में 34,78,476 रुपये वसूलने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने अपने बिल जमा नहीं किए तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत ऐसे 1028 उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है जिन्होंने बिजली बिलों के पैसों पर कुंडली मारी है। अब उन्हें नोटिस थमाए जा रहे है, वहीं पैसों की अदायगी न करने पर उनके कनेक्शन काटने के भी फरमान जारी किए हैं।
विद्युत उपमंडल नालागढ़ के तहत यह उपभोक्ता नालागढ़ शहर सहित राजपुरा व मंझौली के शामिल है जिनसे विभाग ने करीब 34.78 लाख की राशि वसूलनी है। इन उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग ने 1000 से 50,000 रुपये के बिलों की अदायगी लेनी है, इसलिए अब विभाग पहले नोटिस और फिर इनके कनेक्शन काटेगा। इससे उपभोक्ताओं को जहां अंधेरे में रहने को बाध्य होना पड़ेगा, अब इन्हें रि-कनेक्शन फीस भी अदा करनी पड़ेगी और तब जाकर बिजली कनेक्शन दोबारा लगेगा।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड नालागढ़ के अंतर्गत सब डिवीजन नालागढ़-1 और 2 आते हैं जिसके तहत 42 हजार विद्युत उपभोक्ता है। इनमें 37 हजार घरेलू और पांच हजार व्यावसायिक है। कृषि व उद्योग विभाग के तहत 2000 बिजली के कनेक्शन है। व्यावसायिक उपभोक्ताओं में दुकानदार और अन्य कारोबारी शामिल है। नालागढ़ शहर सहित राजपुरा और मंझौली में करीब 10 हजार घरेलू उपभोक्ता है जिनमें से 1028 उपभोक्ताओं की सूची जारी की है। एसडीओ विद्युत बोर्ड नालागढ़ बाबूराज ठाकुर ने कहा कि नोटिस के बावजूद बिल जमा न होने की सूरत में कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उपभोक्ता अपने बिल जमा करवाएं और रि-कनेक्शन की अतिरिक्त फीस भरने से बचें।
विज्ञापन