फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पैसों के गबन, जाली प्रोनोट मामले में सोसायटी सचिव को एक साल की सजा

पैसों के गबन, जाली प्रोनोट मामले में सोसायटी सचिव को एक साल की सजा

Fri, 31 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पैसों के गबन, जाली प्रोनोट मामले में सोसायटी सचिव को एक साल की सजा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी नालागढ़ की अदालत ने नालागढ़ उपमंडल की रिया एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव सोसायटी के सचिव श्याम लाल को पैसों के गबन और 52 सदस्यों के जाली प्रोनोट तैयार करने के मामले में दोषी माना है। अभियुक्त को विभिन्न धाराओं के तहत एक-एक साल की सजा और हर धारा में 1000 रुपये जुर्माना लगाया है।

जुर्माना अदा न करने की सूरत में अतिरिक्त कारावास झेलना होगा। इस मामले की पैरवी करने वाले उप जिला न्यायवादी संदीप शर्मा ने बताया कि श्याम लाल निवासी गांव रिया डाकघर गुल्लरवाला ने रिया एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव सोसायटी का सचिव रहते हुए 2007-08 में 52 सदस्यों के नाम से जाली प्रोनोट तैयार कर सभा से प्रस्ताव पास करवाकर 5.15 लाख रुपये की राशि अपने पास रखी। इस कारण सभा की कुल 1,74,825 रुपये का नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


सभा सचिव रहते हुए सभा सदस्यों की ओर से जमा करवाए पैसों को उनके खातों में जमा न करवाकर खुद इस्तेमाल किया। इस मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी कपिल शर्मा की अदालत ने सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए भादसं 409, 420, 467, 468 और 471 के तहत एक-एक वर्ष कारावास और 1000 रुपये प्रत्येक धारा के तहत जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed