फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   क्षेत्रीय अस्पताल में किडनी के मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

क्षेत्रीय अस्पताल में किडनी के मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sat, 11 Aug 2018 06:44 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में किडनी के मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कंपनी से दो और डायलिसिस मशीनें लगाने की बना रहा है योजना
अभी अस्पताल में मरीजों के लिए लगी हैं चार डायलिसिस मशीनें
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। किडनी से संबधित मरीजों को अब क्षेत्रीय अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल प्रशासन एक निजी कंपनी से दो और डायलिसिस मशीनें लगाने की योजना बना रहा है। अभी क्षेत्रीय अस्पताल में कंपनी के साथ किए गए करार के चलते चार मशीनों को लगाया है। यहां पर प्रतिदिन नियमित रूप से मरीजों के डायलिसिस हो रहे हैं। इन मशीनों के अस्पताल में लगने के बाद किडनी से संबधित मरीजों को चंडीगढ़ और शिमला के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। अब दो और मशीनों के लगने से अस्पताल में लोगों को डायलिसिस करवाने में और आसानी होगी। सोलन के सबसे बड़े अस्पताल में लोगों को अब डायलिसिस के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। किडनी के मरीजों के लिए विभाग और दो डायलिसिस मशीनों को स्थापित करने जा रहा है। अस्पताल में करीब तीन वर्ष पहले लोगों के लिए डायलिसिस की सुविधा को शुरू किया था। इसके बाद प्रतिदिन मरीजों के डायलिसिस अस्पताल में हो रहे हैं। इन मशीनों को लगाने के लिए निजी कंपनी से करार किया था। अब फिर से विभाग दो और मशीनें लगाने के लिए कंपनी से बातचीत कर रहा है। इन दो अतिरिक्त मशीनों के लगने से और अधिक मरीज अपने डायलिसिस अस्पताल में करवा पाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में दो और डायलिसिस मशीनें लगाने की बात निजी कंपनी से चल रही है। जल्द ही सहमति बनने पर मशीनों को अस्पताल में लगवाया जाएगा।

बीपीएल परिवारों के मुफ्त होते हैं डायलिसिस
क्षेत्रीय अस्पताल में निजी कंपनी डायलिसिस करवाती है। खास बात यह है कि बीपीएल परिवारों के डायलिसिस मुफ्त में करवाए जाते हैं। इसी के साथ अन्य लोगों से केवल 1200 रुपये डायलिसिस के लिए जाते हैं। अस्पताल से बाहर लोगों को अपना डायलिसिस करवाना पड़े तो उन्हें निजी अस्पतालों में भारी-भरकम पैसे चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed