{"_id":"5a3007504f1c1b9f678c0e67","slug":"181513097040-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू में बिजली गुल, रात भर अंधेरे में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबाथू में बिजली गुल, रात भर अंधेरे में रहे लोग
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
power cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू में सर्दियों की पहली बरसात ने ही बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं। सोमवार देर रात हुई रिमझिम बरसात के दौरान सुबाथू सहित साथ लगते कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीण क्षेत्र तो रोशन हो गए। लेकिन सुबाथू के स्थानीय लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंधेरे में छाया सन्नाटा देख पूरी रात उन्होंने बिजली बोर्ड के कार्यालय में फोन खड़काए। लेकिन शिकायत सुनने वाला कोई नहीं था। ऐसे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों की ओर से जनता को बेहतर सुविधा देने के दावे भी खोखले पड़ते नजर आने लगे हैं।
स्थानीय निवासी निखिल, राकेश कुमार, विशाल, सुनील कुमार, आशा और नेहा ने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों को कई बार हादसों को न्यौता दे रही बाजार में बिजली की खुली तारों की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अधिकारी समस्या को जानते हुए भी नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा की अगर बिजली के शॉर्टसर्किट से कोई भी हादसा होता है तो बोर्ड ही जिम्मेदार होगा। बिजली बोर्ड के एसडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उन्होंने कहा फिलहाल बोर्ड के पास रात्रि शिकायत पर काम करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है।