फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1800 acres of land approved for bulk drug park in BBN

बीबीएन में बनेगा देश का बल्क ड्रग पार्क : भारद्वाज

Sun, 16 Aug 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सोलन जिला का बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र विशेष रूप से एशिया का फार्मा हब बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि देश में स्थापित होने वाली 3 ल्क ड्रग पार्क में से एक की स्थापना हिमाचल में की जानी है। इसके लिए बीबीएन क्षेत्र में लगभग 1800 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सब एकजुट होकर कार्य करें। भारद्वाज 15 अगस्त को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 74वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस व गृहरक्षा की भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक मुनीश कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने इससे पहले कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने बघाट रियासत के अंतिम शासक स्व. राजा दुर्गा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच से 1948 में सोलन में आयोजित सम्मेलन में हिमाचल के अस्तित्व पर सहमति बनी थी। उन्होंने इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं और जिले की उन कन्याओं को सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, पूर्व परिवहन मंत्री महेंद्र नाथ सोफत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. राजेश कश्यप, नप सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, मनोनीत पार्षद भरत साहनी, अन्य पार्षद, सोलन भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, भाजपा नेता अशोक ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष नंदलाल कश्यप, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, सोलन मंडल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अजय बंसल, उपायुक्त केसी चमन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed