फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   18 businessmen encroachment in the city Action taken, 14 thousand rupees fine was also recovered

Solan News: शहर में अतिक्रमण करने वाले 18 कारोबारियों पर कार्रवाई,14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला

Sun, 15 Jan 2023 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला मुख्यालय के बाजारों में अतिक्रमण पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने रेहड़ी-फड़ी समेत अन्य 18 कारोबारियों के चालान काटकर 14000 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है। इस दौरान टीम ने कुछ का सामान भी जब्त किया है। यह कार्रवाई नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार और पुलिस टीम की अध्यक्षता हुई है। इस कार्रवाई से माल रोड पर बैठे रेहड़ी-फड़ी वाले एकदम से गायब हो गए। इस दौरान टीम ने माल रोड, गंज बाजार, चौक बाजार, ओल्ड बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया। टीम ने अतिक्रमण कर रहे कारोबारियों की वीडियो और फोटोग्राफी भी की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के मालरोड समेत अन्य मुख्य बाजारों में रविवार के दिन स्थानीय समेत बाहरी राज्यों से आए कारोबारी सड़क किनारे अपना सामान सजाते हैं। इस बीच जगह को लेकर अकसर इन लोगों के बीच बहसबाजी और झगड़ा भी देखने को मिलता रहता है। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बीते कई सालों से नगर निगम की कार्रवाई भी जारी है, लेकिन दुकानदार बार-बार सड़क पर सामान सजा लेते हैं। हालांकि पहले नगर निगम वाहनों के साथ सामान भी जब्त कर लेता था, लेकिन अब 500 से 5,000 रुपये तक चालान काटे जाएंगे। उधर, नगर निगम के इंस्पेक्टर रोजश कुमार ने बताया कि मालरोड और बाजारों में अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को माल रोड, ओल्ड बस स्टैंड, मुख्य बाजार में 18 कारोबारियों के चालान काटे हैं, जिनसे 14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया है। निगम की यह कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण करने वाले को नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed