{"_id":"5b423a304f1c1bc6248b5399","slug":"171531066928-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा धारकों को लोक निर्माण विभाग ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा धारकों को लोक निर्माण विभाग ने जारी किए नोटिस
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला सोलन में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों पर अब शिकंजा कसने वाला है। लोगों द्वारा सड़कों के किनारे अवैध कब्जे किए हैं, इस पर विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। गौर रहे कि जिला में कई जगहों पर लोगों ने पिछले कई सालों से अवैध कब्जे किए हैं। इन कब्जों की वजह से लोक निर्माण विभाग की सड़कें कम होती जा रही हैं। सबसे अधिक अवैध कब्जे अर्की व सोलन में बताए जा रहे हैं। विभाग अभी तक इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर पाया है। अब विभाग ने एक बार फिर इन कब्जों को छुड़वाने के लिए लोगों को नोटिस भी जारी किए है। सोलन जिला में लोगों द्वारा करीब 40 जगहों पर अवैध कब्जे किए हैं। बताया जा रहा है कि यह कब्जे काफी सालों से किए गए है, लेकिन अभी तक विभाग इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर पाया है। सोलन जिला में अवैध कब्जे सबसे अधिक अर्की मंडल में है। इसके बाद सोलन सहित अन्य जगहों पर भी लोग विभाग की जमीन पर कब्जाए हुए हैं। अब विभाग ने एक बार फिर नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जे होने के चलते सड़कें भी लगातार कम होती जा रही हैं। लोगों द्वारा सड़कों के किनारे अधिकतर कब्जे किए गए है। सोलन में विभाग की जमीन पर करीब आठ जगहों पर अवैध कब्जे हैं। इसी प्रकार अर्की मंडल के तहत भी लोगों ने विभाग की जमीन पर 31 स्थानों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। शालाघाट में भी सरकारी जमीन पर दर्जनों रेहड़ियां लगी हैं।
सड़कों के किनारे मलबा गिराने से सड़कों की चौड़ाई कम हो रही है, अब विभाग द्वारा इन लोगों पर भी शिकंजा कसने जा रहा है। जगह-जगह पर मलबे गिराने से दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है।
सोलन में अवैध कब्जा धारकों को दिए नोटिस : जोगटा
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी जोगटा ने कहा कि सोलन में अवैध कब्जे करने वाले कुछ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, बाकी लोगों को भी नोटिस जल्द जारी होंगे। यदि लोग कब्जे नहीं हटाते हैं तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।