फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मतगणना को लेकर तैया‌र‌ियां पूरी

मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी

Fri, 15 Dec 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी
प्रतीकात्मक फोटो
सोलन। नगर परिषद सोलन में 18 दिसंबर को होने वाली विधान सभा चुनाव की मतगणना को लेकर विधानसभा सोलन और कसौली क्षेत्रों का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और सूक्ष्म पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम सोलन एकता काप्टा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने इस मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया, मतगणना के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को तैयार करने सहित अन्य जानकारियां प्रदान की गई। 18 दिसंबर को मतगणना सुबह 8 बजे आरंभ होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों (पोस्टल बेलेट पेपर) की गणना की जाएगी। उन्होंने मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाक मत पत्रों की गणना के लिए प्रयोग की जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी। ईवीएम मशीन की सील और बैलेट बॉक्स को काउंटिंग एजेंट के सामने ही खुलेंगी।
विज्ञापन

सोलन विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना 9 राउंड में होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक मतगणना टेबल पर एक मतगणना एजेंट रहेगा। इस संबंध में सभी उम्मीदवारों को सूचित कर दिया है। सभी मतगणना एजेंटों को फोटो पहचानपत्र जारी किए जाएंगे। केवल उन्हीं मतगणना एजेंटों को मतगणना केंद्र में जाने की अनुमति होगी जिनके पास वैध पहचान पत्र होंगे। कहा कि मतगणना केंद्र के भीतर मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी तोरूल रवीश, खंड विकास अधिकारी एवं सहायक आयुक्त विकास डॉ. प्रियंका चंद्रा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी मनमोहन सिंह एवं हर्ष अमरिंद्र सिंह, तहसीलदार सोलन उतम चंद, तहसीलदार कसौली कपिल तोमर तथा नायब तहसीलदार निर्वाचन मुंशी राम शर्मा सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।


कसौली के लिए होंगे सात राउंड
कसौली विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 7 राउंड में होगी। मतगणना के लिए 14 मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की वेब कास्टिंग भी की जाएगी। मतगणना में किसी मतदान केंद्र की वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन में एकत्र पर्चियों की गिनती की जाएगी। मतगणना केंद्र के अनुसार मीडिया सेंटर तथा संचार केंद्र स्थापित किया जाएगा।


एजेंट के सामने ही
खोलें ईवीएम मशीन
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-50 अर्की में मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास की द्वितीय रिहर्सल रिटर्निंग ऑफिसर ईशा ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें रिहर्सल में रिटर्निंग ऑफिसर ने मतगणना के लिए नियुक्त किए गए सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतगणना करते समय यह विशेष ध्यान रखें कि ईवीएम मशीन की सील और बैलेट बॉक्स को काउंटिंग एजेंट के सामने ही खोलें। सभी एजेंटों की संतुष्टी के बाद ही गिनना शुरू करें। सभी 130 बूथों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे और 10 राउंड में गिनती होगी। इस मौके पर तहसीलदार इलेक्शन अशोक तोमर, ऐआरओ अर्की रवीश चंदेल, नायब तहसीलदार इलेक्शन मुंशी राम शर्मा, बीडीओ कुनिहार जयवंति ठाकुर, ललित शर्मा, लिपिक अशोक कुमार डीएसपी दाड़लाघाट योगेश रोल्टा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed