{"_id":"5cc341cdbdec22143f759fd3","slug":"161556300237-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रॉबेरी, वेल्हम, पाइनग्रोव स्कूल ने अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रॉबेरी, वेल्हम, पाइनग्रोव स्कूल ने अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल में चल रही दसवीं ऑल इंडिया मेजर जगपाल अंतर विद्यालयीय कनिष्ठ वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान स्कूल की लड़कियों ने अपने लीग मैच में लॉरेंस स्कूल, सनावर को एक रोमांचक मैच में 11-10 से शिकस्त दी। मेजबान स्कूल की खिलाड़ियों ने प्रशंसनीय खेल दिखाकर खूब वाहवाही लूटी।
पाइनग्रोव की अनुषा ने सर्वाधिक छह अंक अर्जित कर मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। लड़कियों के वर्ग में स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल, चंडीगढ़ ने एक मेयो छात्रा स्कूल अजमेर को 67-32 हराया। मैच के शुरू में स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल चंडीगढ़ की टीम का पलड़ा भारी रहा।
स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल, चंडीगढ़ की मंदिरा ने सर्वाधिक 15 अंक का योगदान दिया। लड़कियों के एक अन्य लीग मैच में वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून ने डेली कॉलेज इंदौर को एक तरफा मुकाबले में हराया। वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून की वारिजा ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 15 अंक अर्जित किए। वहीं एक अन्य लीग मैच में वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून ने लारेेंस स्कूल सनावर को 20-10 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
लड़कों के मुकाबले
लड़कों के पूल में लॉरेंस स्कूल सनावर ने एक रोमांचक मुकाबले में वेल्हम स्कूल देहरादून को 21-20 से हराया। खिलाड़ियों ने मैच के प्रत्येक हाफ में रोमांच बनाए रखा। लड़कों के वर्ग में एक अन्य मैच में विवेक हाई स्कूल ने एक तरफा मुकाबले में लॉरेंस स्कूल सनावर को 38-10 हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कों के पूल में एलके सिंघानिया एजुकेशन सेंटर गोटन ने पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा को 26-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।