{"_id":"5a199b1b4f1c1b70548bf7c2","slug":"161511627547-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शुक्रवार को साफ होंगी शहर की नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शुक्रवार को साफ होंगी शहर की नालियां
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
solan city
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला प्रशासन के निर्देशों पर नगर परिषद सोलन तथा लोनिवि अब हर शुक्रवार को सोलन के पुराने बस अड्डे से सपरून चौक तक नालियों की सफाई करेंगे। यह फैसला शहर के सौंदर्यीकरण के संबंध में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी ने की। संदीप नेगी ने नगर परिषद सोलन तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सफाई का कार्य नालियों को ढकने तक जारी रखा जाए। निर्देश दिए कि नालियों की सफाई का कार्य 27 और 28 नवंबर से आरंभ किया जाएगा। इन नालियों को मालरोड से सपरून तक अवैध कब्जे हटाते समय खोला गया था।
उन्होंने कहा कि दोनों विभाग इस संबंध में एसडीएम सोलन को सप्ताहवार रिपोर्ट देंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि शहर का सौंदर्यीकरण सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है तथा इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि शहर के सौंदर्यीकरण में जिला प्रशासन को सहयोग दें। संदीप नेगी ने नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि चौक बाजार स्थित उस दुकानदार को सात दिन के भीतर छज्जा हटाने के निर्देश जारी किए जाएं जिसने अपनी दुकान के छज्जे का अवैध विस्तार किया है। कार्यकारी अधिकारी द्वारा बैठक में अवगत करवाया गया कि उक्त छज्जे के कारण अग्निशमन वाहन चौक बाजार से गुजर नहीं पा रहे। कहा कि इस विषय में दुकानदार को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने व्यापारमंडल सोलन के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि उक्त दुकानदार को छज्जा हटाने के लिए कहें। कहा कि उक्त दुकानदार ने यदि सात दिन के भीतर छज्जा न तोड़ा तो दुकानदार के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि उप जल भंडारण टैंकों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट उपायुक्त सोलन को दो दिन में प्रस्तुत करें। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा नगर परिषद को निर्देश दिए कि शहर में पाईप लाईनों से पानी के रिसाव की जांच करें। पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाईपों को नालियों और मल निकासी पाईपों से अलग करें।
डीसी कार्यालय चौक से हटेगा बिजली का खंबा
बैठक में निर्णय लिया गया कि पुराने उपायुक्त कार्यालय चौक से बिजली के खंबे को 27 नवंबर तक हटा दिया जाएगा। कहा कि बिजली के खंभे को हटाने के बाद लोनिवि द्वारा पुलिस विभाग के परामर्श से यहां राउंड अबाऊट को स्थापित किया जाएगा। इससे वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी। इस कार्य को भी एक सप्ताह की अवधि में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, मालरोड व्यापार संघ के अध्यक्ष सुशील चौधरी, व्यापारमंडल सोलन के महासचिव मनोज गुप्ता, माल रोड व्यापार संघ के सचिव पंकज, संयुक्त सचिव संजीव शर्मा, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता सीएस चावला, अधिशासी अभियंता विजय चौहान, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अविनाश शर्मा तथा नप के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी मौजूद रहे।