फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   साधुपुल में भूस्खलन, तीन घंटे बंद रहा चायल मार्ग

साधुपुल में भूस्खलन, तीन घंटे बंद रहा चायल मार्ग

Sat, 06 Jul 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट-चायल मार्ग पर साधुपुल में शुक्रवार देर शाम भारी बारिश से भूस्खलन हो गया। इससे भारी मलबा सड़क के बीचोंबीच आ गया और मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। इसके साथ ही आसपास के घरों में भी मलबा भर गया और आंगन में खड़े वाहन मलबे की चपेट में आ गए। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। चायल से सोलन लौट रहे पर्यटक बीच रास्ते में फंस गए जबकि चायल या कुफरी जाने वाले पर्यटकों को भी दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब भारी बारिश हो रही थी कि रेनबो होटल के समीप पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर गिरकर सड़क के बीचोंबीच एकत्र हो गए। इस वजह से सड़क पर कंडाघाट से चायल व जुन्गा जाने वाले वाहनों की लाइनें लग गईं और लगभग तीन घंटे तक लोग जाम फंसे रहे। इसी वजह से पर्यटन नगरी चायल जाने वाले पर्यटकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने सूचना मिलते ही जेसीबी को तैनात कर मलबा हटाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन बारिश की वजह से भूस्खलन से मिट्टी, पत्थर बार-बार सड़क पर आते रहे जिसकी वजह से यातायात तीन घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कंडाघाट शुभम अग्रवाल ने बताया कि भारी बारिश से दोनों कैंची मोड़ पर मिट्टी और पत्थर पहाड़ी से खिसक कर मुख्य मार्ग पर आ गए। इसकी वजह से मार्ग बाधित हुआ था। इसे विभागीय कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे में बहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि मार्ग पर पड़े बाकी मलबे को भी जल्द ही हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed