{"_id":"5d1f8eef8ebc3e3ced107586","slug":"156234927013-solan-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ उग्र हुआ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ उग्र हुआ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ दाड़लाघाट में चल रहा आंदोलन उग्र हो गया है। महिला मंडल की ओर से शुरू आंदोलन को अब अखिल भारतीय किसान सभा अर्की का समर्थन मिल गया है। किसान सभा ने क्रशर के लिए लीज पर जमीन देने वालों के अलावा अन्य ऐसे किसान जिनकी जमीन सीमेंट प्रोजेक्ट की भेंट चढ़ी और उन्हें मुआवजा या रोजगार नहीं मिला, को भी आंदोलन में शामिल करने की बात कही है।
साथ ही न्याय मिलने तक इस आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए किसी भी स्तर तक प्रदर्शन करने की चेतावनी कंपनी प्रबंधन को दी है। राज्य काउंसिल के सदस्य रूप चंद ठाकुर व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि इकाई कशलोग के रठो गांव में अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे परिवारों का समर्थन करती है।
उन्होंने सीमेंट कंपनी से मांग की है कि वह जल्द ही रठो गांव के परिवारों के आंदोलन का हल निकाले और इनको रोजगार प्रदान करे। किसान सभा ने मांग की है कि क्षेत्र में कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं प्रदान नहीं की गई हैं। किसान सभा ने कहा कि यदि कंपनी हड़ताली परिवारों के साथ न्याय नहीं करती है तो किसान सभा को सड़कों पर आना पड़ेगा और हड़ताली परिवार का पूरा समर्थन किया जाएगा।