फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शूलिनी मेले के अंतिम दिन बसों और ऑटो में जमकर ओवरलोडिंग

शूलिनी मेले के अंतिम दिन बसों और ऑटो में जमकर ओवरलोडिंग

Sun, 23 Jun 2019 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शूलिनी मेले के अंतिम दिन लोगों ने जान जोखिम में डालकर बसों में सफर किया। रविवार को सोलन आने वाली सभी बसें ओवरलोड दिखीं। मेले के चलते लोग बसों और ऑटो में ठूस-ठूस कर सफर करने को मजबूर दिखे। संबंधित विभाग और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। बसों में हुई ओवरलोडिंग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मेले के दौरान राजगढ़ क्षेत्र से आने वाली सभी बसें ओवरलोड दिखीं।

इसी तरह शाम को वापस जाते समय में बसों में लोगों की भीड़ कम नहीं हुई। पुलिस की जगह-जगह गश्त के बाद भी बसों पर ओवरलोडिंग ने हादसे को न्योता दिया। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के चलते बसों में यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन किया गया। मेले में आने वाले अधिकतर लोगों ने बसों खडे़ रहकर सफर किया। सोलन में मेले के दौरान हजारों लोग मेला देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के प्रबंध के आगे बसों में दिन भर ओवरलोडिंग होती रही। मेले का आखिरी दिन होने के चलते दूर-दूर से लोग मेला देखने के लिए सोलन पहुंचे। शूलिनी मेले के आखिरी दिन प्रशासन लोगों के लिए अतिरिक्त बसों को नहीं चला पाया। यदि बसें इन रूटों पर चलतीं हैं तो निजी बसों में लोगों की भीड़ कम देखने को मिलती। जौणाजी रोड पर जाने वाली बसों में भी जमकर भीड़ दिखी। सुबह के समय बसों में हुई ओवर लोडिंग से प्रशासन बेखबर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी दुर्घटना होने का डर
मेले के दौरान बसों में की गई ओवरलोडिंग से दुर्घटना का अंदेशा रहा। ऊना जिले में अभी हाल ही में और प्रदेश भर में ओवरलोडिंग से कई सड़क हादसे हो चुके हैं जिसमें कई लोगों को जान गवानी पड़ी है। जगह-जगह पुलिस कर्मचारियों को तैनात तो किया लेकिन बसों में जमकर ओवर लोडिंग होती रही। जिले में दिन पर दिन ओवरलोडिंग की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। इसकी वजह से यात्रियों की जान खतरे में है। वाहनों में सफर करने वाले लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी बेपरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed