{"_id":"5d0e698c8ebc3e4210371cf2","slug":"156122559619-solan-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने जीता कबड्डी फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने जीता कबड्डी फाइनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शूलिनी मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए मैदान में भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान स्टेट हॉस्टल बिलासपुर और स्पोर्ट्स सेंटर ढोल का जुब्बड़ के बीच में फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने स्पोर्ट्स सेंटर की टीम पर अपना दबदबा कायम रखते हुए स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने फाइनल खिताब पर कब्जा कर लिया।
खेल उपसचिव अशोक ठाकुर ने बताया कि इसमें विजय रही टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को 5100 रुपये दिए गए। कबड्डी के जूनियर सेक्शन ओपन प्रतियोगिता में प्रदेश सहित उत्तर भारत की 17 टीमों ने भाग लिया। इसमें बीसी इलेवन सोलन और राजपुरा के बीच में कड़ा मुकाबला हुआ। इस मैच में शुरू से ही बीसी इलेवन की टीम ने राजपुरा की टीम पर बढ़त बनाए रखी।
मुकाबले में बीसी इलेवन ने राजपुरा की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। खेल उपसचिव अशोक ठाकुर ने बताया कि फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता को 11 हजार और उपविजेता को 5100 रुपये की राशि दी जाएगी।