फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ के रामशहर में सात को सजेगा जनमंच

नालागढ़ के रामशहर में सात को सजेगा जनमंच

Sat, 22 Jun 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निवारण करने के लिए सरकार एक बार फिर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुलझाने आ रही है। नालागढ़ के रामशहर महाविद्यालय सात जुलाई कोहोने वाले जनमंच कार्यक्रम से सरकार लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निवारण करेगी। प्रदेश का 15वां और नालागढ़ हलके में यह तीसरा जनमंच कार्यक्रम होने जा रहा है।

जनमंच की अध्यक्षता विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। रामशहर में होने वाले इस जनमंच में 11 पंचायतों रामशहर, बैहली, धरमाणा, डोली, साई चड़ोग, मित्तियां, क्योड़ी, बुवासनी, बायला, मटूली, चमदार के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं पांच जुलाई तक पंजीकृत करवा सकते हैं। कार्यक्रम में समस्या निवारण के साथ साथ पात्र व्यक्तियों के विभिन्न प्रमाण पत्र बनाएं जाएंगे तथा राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्य भी किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राजस्व अभिलेख इत्यादि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजनाओं, निशुल्क विधि सहायता, महिला मंडल एवं युवक मंडल के पंजीकरण से संबंधित कागजी कार्रवाई भी पूरी की जाएगी। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि जनमंच को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियों को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनमंच के प्रचार-प्रसार के लिए आंगनबाड़ी वर्करों की जिम्मेवारियों को सुनिश्चित किया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को निर्धारित समय में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed