फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट ने कोटलानाला में फूंका सिद्धू का पुतला

एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट ने कोटलानाला में फूंका सिद्धू का पुतला

Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट ने कोटलानाला में फूंका नवजोत सिद्धू का पुतला
विज्ञापन

सोलन। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट की ओर से कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ रविवार को रोष रैली निकाली गई। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के जिला अध्यक्ष वासु मदान ने कहा कि सिद्धू की ओर से पाकिस्तान में जाकर वहां के सेना प्रमुख को गले लगाने पर यह रोष रैली निकाली गई है। इस दौरान एंटी फ्रंट के सदस्यों ने नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला भी फूंका। गौर रहे कि सिद्धू का पाकिस्तान दौरा देश भर में सुर्खियों में छाया हुआ है। इसी के चलते रविवार को सोलन शहर के कोटलानाला में एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट ने नवजोत सिंह के खिलाफ रैली निकाली गई और सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी भी की गई । इस रैली में करीब 30 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर मिटुु थापा, राजेश कुमार, सुनील गौतम, जय देव शर्मा, रोशन ठाकुर, बिट्टू सूरी, नितिन, मदन, सतिश, राजू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed