{"_id":"5aca43854f1c1bc66b8b46a5","slug":"151523204997-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में तीर्थचंद ने दस मतों से जीता चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में तीर्थचंद ने दस मतों से जीता चुनाव
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
इलेक्शन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (एनजीओ) नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष पद की कमान शिक्षा विभाग के तीर्थचंद शर्मा को मिली है। अध्यक्ष पद को लेकर काफी खींचतान हुई। पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर गए। सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया तो तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। चुनाव मैदान में दो ही उम्मीदवार बच गए। वह नहीं माने तो चुनाव करवाए गए।
कुल 111 मतों से 82 ने मतदान किया। इसमें तीर्थ चंद शर्मा को 46 और हरीश कुमार को 36 मत हासिल हुए। 10 मतों से तीर्थ चंद शर्मा ने चुनाव जीत लिया। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त निर्वाचन कानूनगो जोगिंद्र सिंह और सह चुनाव अधिकारी पीजीटी गणित राकेश शर्मा की अध्यक्षता में नालागढ़ कालेज में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में कई महकमों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इन्हें सर्वसम्मति से मिले औहदे
एनजीओ नालागढ़ इकाई के अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर स्वास्थ्य विभाग से शशिपाल ठाकुर, महासचिव पद के लिए पंचायत सचिव अमरीक सिंह और मुख्य सलाहकार पद के लिए दलीप राणा की ताजपोशी की गई। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार चुनाव अधिकारी ने एनजीओ अध्यक्ष को दिया गया। चुनाव अधिकारी जोगिंद्र सिंह और सह चुनाव अधिकारी राकेश शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष पद के प्रत्यक्ष मतदान से चुनाव हुए, जबकि तीन अन्य संवैधानिक पदों पर सर्वसम्मति बनी है।
विज्ञापन