फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आयुर्वेद विभाग में आज से चलेगा विशेष क्लीनिक शिविर

आयुर्वेद विभाग में आज से चलेगा विशेष क्लीनिक शिविर

Mon, 11 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद विभाग में आज से चलेगा विशेष क्लीनिक शिविर
health
सोलन। आयुर्वेदिक विभाग के सौजन्य से जिले के दीनदयाल उपाध्याय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सोलन और नालागढ़ अस्पताल में विशेष क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। यह जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर तेजस्वी विजय आजाद ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में 12 दिसंबर से मधुमेह, रक्तचाप, स्त्री रोग और क्षार सूत्र में दोपहर 2 से 4 बजे तक विशेष क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। इन क्लीनिकों में संबंधित रोगों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण, निदान एवं उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

रोगियों को उनके रोग के अनुसार वशिष्ठ चिकित्सा एवं आयुर्वेदिक उपचार दिया जाएगा। विभाग द्वारा रोगियों के लिए उन की बीमारी से संबंधित सामग्री ही प्रकाशित की है। तेजस्वी विजय आजाद ने बताया कि 16 में प्रत्येक मंगलवार को मधुमेह क्लीनिक में डॉक्टर मधानिया, प्रत्येक बुधवार को रक्तचाप क्लीनिक में डॉक्टर प्रवीण शर्मा, प्रत्येक गुरुवार स्त्री रोग में डॉक्टर प्रियंका सूद एवमं प्रत्येक शुक्रवार को क्षार सूत्र क्लीनिक में डॉक्टर अरविंद गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे। नालागढ़ चिकित्सालय में इन्हीं दिनों में मधुमेह में डॉक्टर सुखविंदर कौर, रक्तचाप में डॉ मोनिका बिंदल स्त्री रोग में डॉ. मनीषा रानी और क्षार सूत्र रोगियों का इलाज डॉ. राजेंद्र ठाकुर करेंगे। आयूष विभाग के बाद जिला सोलन विशेष क्लीनिक चलाने वाला प्रथम एवं एकमात्र जिला बन जाएगा।
विज्ञापन

सोलन में जिला चिकित्सालय में हर माह की दो और 17 तारीख को आयुर्वेदिक, योग, यूनानी सेवा तथा होम्योपैथी की सुविधा एक ही छत के नीचे रोगियों को मिलेगी। जहां रोगी अपनी इच्छा से उपयुक्त किसी भी चिकित्सा पद्धति से अपना इलाज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त चिकित्सा परिसर में सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक प्रतिदिन योग कक्षाएं चलती हैं। यहां रोगियों एवं अन्य लोगों को योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया जाता है। चिकित्सालय में पंचकर्म सुविधा भी उपलब्ध है। डॉक्टर आजाद ने बताया कि चिकित्सालय में एक्यूप्रेशर ट्रैक भी उपलब्ध है तथा सामान्य जन कभी भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed