फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   15 schools in the district selected under PM Shri PM Scheme

Solan News: पीएम श्री पीएम योजना के तहत जिले 15 स्कूलों का हुआ चयन

Thu, 05 Dec 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिले के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं
विज्ञापन

निजी स्कूलों की तर्ज पर बनेगी आधुनिक लैब और स्मार्ट क्लास रूम
केंद्र सरकार की ओर से चयनित स्कूलों को जारी किया जाएगा बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बुनियादी स्तर की शिक्षा को मजबूत करने के लिए बच्चों को स्मार्ट तरीके से शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिला से 15 स्कूलों का चयन केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना के तहत किया गया है। इसमें निजी स्कूलों की तर्ज पर स्कूलों में कक्षा के लिए अलग से स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक लैब समेत अन्य आधुनिक व्यवस्था प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विकास कार्यों को करवाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट भी जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना में देशभर से विद्यालयों का चयन इस योजना के तहत हुआ है। हिमाचल प्रदेश से इस योजना के तहत विद्यालयों का चयन हुआ है। पीएम श्री विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी घटकों की झलक होगी। इनमें आधुनिक लैब स्थापित की जाएगी। इसके साथ प्राकृतिक रूप से खेती करना, पोषण उद्यान, स्मार्ट अपशिष्ट निपटान, जल संरक्षण, विद्यालयों को सौर पैनलों, संचयन प्रणाली आदि के साथ ग्रीन स्कूल के रूप में भी विकसित किया जाएगा।
इन स्कूलों को हुआ चयन
इसमें जिला सोलन से राजकीय केंद्र विद्यालय अर्की, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अर्की छात्रा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चंडी ए, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरोटी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चामिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्राथा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सकोड़ी, राजकीय उच्च स्कूल सकोड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालागढ़ बी, राजकीय माध्यमिक स्कूल नालागढ़ बी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पट्टा महलोग, राजकीय केंद्र विद्यालय बद्दी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मानपुरा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैरी को पीएम श्री योजना के तहत चयन किया गया है।
विज्ञापन


15 स्कूलों का चयन पीएम श्री योजना के तहत किया गया है। इन स्कूलों को केंद्र सरकार की ओर से विशेष बजट भी जारी किया जाएगा। जिसे स्कूलों के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। सात दिसंबर को संंबंधित स्कूलों के लिए डाइट सोलन में जिलास्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। - डॉ. शिव कुमार शर्मा, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article