फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   15 new black spots identified from Parvanoo to Kaithalighat

परवाणू से कैथलीघाट तक 15 नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित

Thu, 16 Jun 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 समेत जिले में 15 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। साथ ही इन्हें दुरुस्त करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी और लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परवाणू के टीटीआर में पहला ब्लैक स्पॉट है जहां कई बार हादसे हो चुके हैं।
हालांकि यहां पर अब फ्लाईओवर का काम चल रहा है जिसके बाद यह स्पॉट खत्म हो जाएगा। साथ ही हाईवे पर बने अन्य ब्लैक स्पॉट को दुुरुस्त करने के साथ साइन बोर्ड लगाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

वीरवार को सड़क सुरक्षा प्राधिकरण की बैठक उपायुक्त कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने कई अहम जानकारियां साझा की। लोगों की सुरक्षा के लिए बेहतर कदम उठाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर टीटीआर चौक, कोटी चौक, सनवारा, पीएनबी धर्मपुर, शमलेच, दोहरी दीवार, वाकनाघाट, कंडाघाट, कैथलीघाट, डेढ़ घराट, टिकरी मोड़ को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया है।
इसके अलावा देहूंघाट, पंच परमेश्वर मंदिर और खुंडीधार पहले से ही ब्लैक स्पॉट हैं। अन्य दुर्घटनाग्रस्त जगहों का डाटा भी जल्द तैयार किया जाएगा। बैठक में सड़क हादसों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। दो साल के आंकड़ों के अनुसार जिले में 563 हादसों में 836 लोग घायल हुए हैं।
इसके अलावा जमीन उपलब्ध होने पर ट्रैफिक पार्क बनाने, सभी बसों में डिजिटल ब्लिंकिंग रूट लगवाने और सड़क दुर्घटना होने पर मदद करने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत करने पर भी चर्चा की गई।
उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने बताया कि जिले में ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएं। एनएचएआई को भी जल्द प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा है। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी कसौली धनवीर सिंह ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नालागढ़ राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
घायल व्यक्ति को तुरंत पहुंचाए अस्पताल
बैठक में दुर्घटना के दौरान किसी भी घायल व्यक्ति बिना किसी संकोच के अस्पताल पहुंचाने का आग्रह किया है। उपायुक्त ने कहा कि दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की देखभाल सुनिश्चित बनाएं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि समय पर सहायता मिल जाए तो उसका जीवन बचाया जा सकता है।
तीन माह में हुए 24 बसों के चालान
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेंद्र चौहान ने बताया कि बीते तीन माह में 65 बसों का औचक निरीक्षण किया गया। इनमें से 24 बसों में अनियमितताएं मिलने के चलते कार्रवाई कर चालान काटे गए। जिले के 18 प्रशिक्षण केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया।

एनएचएआई जल्द बनाए स्लिप रोड
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कई जगह ऐसी हैं जहां स्लिप रोड तक नहीं बने हैं। बैठक में एनएचएआई को जल्द स्लिप रोड बनाने के लिए निर्देश दिए। हाईवे पर कुमारहट्टरी फ्लाईओवर के दोनों ओर और दोहरी दीवार के समीप स्लिप रोड बनाने के लिए कहा गया है। धर्मपुर में फुट ब्रिज बनाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
2021 में हुए हादसों का ब्यौरा
माह दुर्घटनाएं घायल
जनवरी 28 43
फरवरी 21 16
मार्च 24 30
अप्रैल 32 37
मई 13 17
जून 24 36
जुलाई 26 33
अगस्त 32 87
सितंबर 26 29
अक्तूबर 35 54
नवंबर 18 16
दिसंबर 17 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed