{"_id":"5cb75dc6bdec2213f8017f99","slug":"141555520966-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकों पर लगवाई नई मूल्य सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकों पर लगवाई नई मूल्य सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिले के शराब ठेकों पर नई मूल्य सूची लगवा दी है। अब शराब ठेकों पर लगाई मूल्य सूची के हिसाब से ही शराब बेचनी होगी। ठेकों पर एमआरपी के हिसाब से शराब बेची जाएगी। यदि सूची लगने के बाद भी कोई शराब ठेका ज्यादा कीमत पर शराब बेचता पाया गया तो आबकारी और कराधान विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
आबकारी एवं कराधान विभाग ने ठेकेदारों को शराब ठेकों के बाहर नई रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए थे। जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से शराब के नए रेट आ चुके थे लेकिन पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद ही नए स्टाक पर एमआरपी लिखा जाना था। साथ ही शराब के ठेकों में बोतल पर लिखी कीमत से अधिक दाम पर शराब को बेचा जा रहा था। इससे आम आदमी की जेब पर अधिक खर्चा हो रहा था।
जिले भर में 117 शराब के ठेके हैं। नई रेट लिस्ट लगने से लोगों को अब देसी शराब 225, ब्लेंडर प्राइड 790 और रॉयल स्टैग 545 में मिल रही है। उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमांशु ने बताया कि जिले के सभी शराब ठेकों पर नई मूल्य सूची लगवा दी है। उन्होंने बताया कि अब भी कोई ज्यादा रेट पर शराब बेचता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।