फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सड़क से हटाए व्यवसायिक बोर्ड, मालरोड से चंबाघाट तक 150 बोर्ड जब्त

सड़क से हटाए व्यवसायिक बोर्ड, मालरोड से चंबाघाट तक 150 बोर्ड जब्त

Fri, 14 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। लोक निर्माण विभाग ने सोलन शहर और आसपास सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर लगे व्यवसायिक बोर्ड हटा दिए हैं। साथ ही बोर्ड लगाने वाली फर्मों को भी भविष्य में ऐसा न करने की चेेतावनी दी है। लोनिवि ने शुक्रवार सुबह चंबाघाट से बोर्ड हटाने की कार्रवाई शुरू की जो दोपहर तक चलती रही। इस दौरान चंबाघाट, मालरोड, देहूंघाट और नगाली में सड़क और बिजली के पोल पर लगे विज्ञापन के बोर्ड जब्त कर लिए। विभागीय कर्मचारी एक गाड़ी में इन सभी बोर्डों को डालकर कार्यालय ले गए। कार्रवाई के तहत इन क्षेत्रों में लगे करीब 150 बोर्डों को विभाग ने हटाया है। इससे पहले सड़क हो या फिर बिजली के पोल, लोगों ने इन स्थानों को अपनी निजी ंसंपत्ति समझ कर खासतौर पर जिनी संस्थानों को चलाने वालों ने विज्ञापन के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए थे। सड़क पर दुकानदारों के लगाए बोर्डों के कारण अकसर राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इनके चलते किसी अप्रिय घटना होने का भय बना रहता था। जाम लगना भी एक आम बात बन चुकी थी। विभाग के अनुसार अधिकतर लोग हाईकोर्ट के बनाए नियमों की अवहेलना कर रहे थे। उन पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा न लगाने की हिदायत दी। लोगों को नसीहत लगाने के लिए विभाग की छेड़ी गई मुहिम आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
सोलन के लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जिया लाल कांटा ने बताया कि विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानदारों और निजी संस्थानों के बिजली के पोल पर टंगे 150 बोर्डों को हटाया गया। उन्होंने बताया कि दोबारा से नियमों की अवहेलना हुई तो विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed