{"_id":"5b48aefe4f1c1b3d748b45ea","slug":"141531490046-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव कश्यप को सौंपी गई सोलन मार्केट कमेटी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव कश्यप को सौंपी गई सोलन मार्केट कमेटी की कमान
Updated Fri, 13 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24.0/20.5
संजीव कश्यप को सौंपी सोलन मार्केट कमेटी की कमान
कैबिनेट मंत्री राजीव सैजल की अध्यक्षता चुनाव, सर्वसम्मति से चुना नया अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। हर साल करोड़ों रुपये की आमदनी करने वाली सोलन सब्जी मंडी को काफी समय बाद नया अध्यक्ष मिला है। शुक्रवार को मंत्री डॉ. राजीव सैजल के नजदीकी बताए जाने वाले संजीव कश्यप को सर्वसम्मति से मार्केट कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। नई सरकार बनने के बाद मार्केट कमेटी में अध्यक्ष पद खाली चला हुआ था। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में मंत्री राजीव सैजल और उपायुक्त सोलन की मौजूदगी में एपीएमसी के अध्यक्ष पद का फैसला किया गया। इस चुनाव में आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे। पिछले कई महीनों से मार्केट कमेटी में अध्यक्ष पद के लिए काफी चर्चा चली हुई थी। इसके बाद मंत्री की अध्यक्षता में संजीव कश्यप को मार्केट कमेटी की कमान सौंपी गई। इस दौरान कमेटी के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों को भी नियुक्त किया गया है। संजीव कश्यप वर्तमान में जिला भाजपा सोलन के महामंत्री हैं और 1990 से भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने एपीएमसी सोलन कार्यालय में उपस्थित सदस्यों, आढ़ती एसोसिएशन सोलन के पदाधिकारियों, किसानों-बागवानों को संजीव कश्यप को एपीएमसी अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि संजीव कश्यप के नेतृत्व में एपीएमसी सोलन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। किसान-बागवान के हित में निर्णय लिए जाएंगे।
किसानों-बागवानों के लिए करेंगे नए प्रयास : संजीव
एपीएमसी के नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव कश्यप ने कहा कि एपीएमसी सोलन किसानों-बागवानों के लिए नवीन प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि एपीएमसी की कार्यप्रणाली में आए धीमेपन को खत्म किया जाएगा। एपीएमसी को अधिक किसान-बागवान हितैषी बनाया जाएगा। उन्होंने किसानों, बागवानों और आढ़तियों से आग्रह किया कि एपीएमसी सोलन की बेहतरी के लिए समय-समय पर सुझाव देते रहें।
इन्हें चुना गया गैर-सरकारी सदस्य
शुक्रवार को मार्केट कमेटी के अध्यक्ष चुनने के बाद कमेटी के सदस्यों का भी गठन किया गया। इस दौरान संजीव कश्यप, मीना राम, दलीप पाल, संतोष शुक्ला, बसंत शर्मा, जय प्रकाश, अमर चंद, जय सिंह ठाकुर, कृष्ण कुमार वर्मा व गैर सरकार व्यापारी सदस्य पदम पुंडीर को चुना गया है।