फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन लोकल

सोलन लोकल

Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मां की पालकी निकलते ही मेले का आगाज, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की पूूजा अर्चना, पालकी पर बरसाए फूल
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। भव्य शोभायात्रा, ढोल नगाड़े और रंग-बिरंगे परिधानों में देवताओं के मोहरे पहने नन्हें बच्चे सोलन में शुक्रवार को सबका ध्यान खींचते रहे। मां शूलिनी के मेले का पहला दिन शोभायात्रा से शुरू हुआ और उसके बाद पालकी की परिक्रमा पूरे शहर में चली। इस दौरान दर्शनों के लिए घंटों तक लोग कतारबद्ध खड़े होकर मां शूलिनी का इंतजार करते दिखे। सबसे ज्यादा भीड़ शहर की परिक्रमा के शुरू होने के स्थान पर पुरानी कचहरी में रही।
यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मां शूलिनी की पूजा अर्चना कर पालकी का स्वागत किया। पुरानी तहसील के पास बनी पार्किंग में मां शूलिनी की पालकी दो बजकर 40 मिनट पर पहुंची। भारी भीड़ की वजह से पालकी को मुख्यमंत्री तक लाने में कल्याणे (पालकी उठाने वाले) को भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। इसके साथ ही धक्कामुक्की होने की वजह पुलिस कर्मचारियों को भी खासा पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

मां शूलिनी की पालकी के स्वागत को लेकर सजाए गए पंडाल में ज्यादा लोगों के बैठने की जगह नहीं थी और पुलिस ने अन्य को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम भी कर रखे थे। लेकिन जैसे ही मां शूलिनी की पालकी सभा स्थल तक पहुंची दर्शनों को कतारबद्ध खड़े लोग पालकी के साथ ही पंडाल में पहुंच गए। इससे भारी भीड़ जमा हो गई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के पूजा अर्चना से पूर्व ही श्रद्धालुओं ने दर्शन शुरू कर दिए। इससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया लेकिन पुलिस विभाग ने स्थिति को संभालते हुए कोई अनहोनी नहीं होने दी। पुलिस कप्तान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दोनों खुद भी पंडाल में मौजूद थे। इसके बाद मां शूलिनी की पालकी को बघाट बैंक के पास लाया गया। यहां मुख्यमंत्री ने पालक पर पुष्प वर्षा की। यह नजारा देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मां शूलिनी की पालकी आधे मार्ग तक कल्याणों ने उठाई जबकि आधे मार्ग पर व्यापारियों ने पालकी को कंधा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन तक गंज बाजार में रहेंगी मां शूलिनी
शुक्रवार को शूलिनी मंदिर से उठी पालकी के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री के स्वागत और पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा आगे बढ़ते हुए गंज बाजार से मालरोड पहुंची। दो दिन तक शूलिनी माता अपनी बड़ी बहन के पास गंज बाजार में ठहरेंगी। शुक्रवार को माता की पालकी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए। मालरोड पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही लगी रही। शहर और आसपास क्षेत्रों के लोगों के लिए यह मेला कई वर्षों से लगता आ रहा है।

ठोडो ग्राउंड में प्रदर्शनी का शुभारंभ
शूलिनी मेले के उपलक्ष्य पर ठोडो मैदान में कृषि, बागवानी और बिजली बोर्ड समेत कई अन्य विभागों ने ठोडो मैदान में प्रदर्शनी का आयोजन किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने मेले के दौरान इन प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ किया। इन प्रदर्शनियों को देखने के लिए ठोडो मैदान में पहले दिन लोगों की चहलपहल देखने को मिली। इस दौरान ठोडो मैदान में फ्लावर शो को भी आयोजित किया गया।


खेलों का भी हुआ शुभारंभ
शुक्रवार को मेले के शुरू होते ही खेलों के मुकाबले भी शुरू हो गए। इस दौरान मेले में कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों को आयोजित किया गया। तीन दिन तक यह मुकाबले मेले के दौरान खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed