{"_id":"59edd26e4f1c1bcf538b89d4","slug":"141508758126-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजनगर में हफ्ते में एक दिन मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजनगर में हफ्ते में एक दिन मिल रहा पानी
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजनगर (सोलन)। पंचायत में पेयजल समस्या से लोग त्रस्त हैं। यहां हफ्ते में सिर्फ एक दिन पानी मिल रहा है। पेयजल समस्या का समाधान न होने से लोग काफी निराश हैं। उन्होंने इस बार वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियों से इस समस्या को दूर करने की मांग रखने का फैसला किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल समस्या का समाधान न हुआ तो स्थानीय लोग मतदान से भी किनारा कर सकते हैं। पंचायत में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने काफी पहले पेयजल लाइनें डाली थी। लेकिन समय के साथ कनेक्शन बढ़ने की वजह से पेयजल समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है।
स्थानीय पंचायत प्रधान माला देवी ने बताया कि इस संबंध में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को कई मर्तबा अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी हल नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या का समाधान न हुआ तो ग्रामीण विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का विरोध कर सकते हैं। पंचायत की एक ही मांग है यहां स्वच्छ और ताजा पानी उपलब्ध हो।