{"_id":"5bf43591bdec22098d6af573","slug":"131542731153-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप की दो सप्ताह पूर्व छेड़ी गई एक दिन पानी छोडने की मुहिम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप की दो सप्ताह पूर्व छेड़ी गई एक दिन पानी छोडने की मुहिम फेल
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हफ्तों में फेल हो गई नप की एक
दिन छोड़ कर पानी देने की मुहिम
शहर के माल रोड सहित वार्ड-9 में लोगों को चार दिन से नहीं मिल रहा पानी
पानी की मात्रा जरूरत से ज्यादा, सही ढंग से सप्लाई न होने से आ रह समस्या
शहर में रोजाना 18 से 20 लाख गैलन पानी की होती है आवश्यकता
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नगर परिषद सोलन ने शहर के सभी वार्डों में एक दिन छोड़ कर पानी पानी की सप्लाई देने दावा किया था, लेकिन करीब दो सप्ताह के बाद ही नगर परिषद की यह मुहिम फेल हो गई है। शहर के माल रोड सहित अन्य वार्डों में तीन दिन के बाद भी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके चलते उक्त क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर परिषद के मुख्य टैंक तक आईपीएच विभाग की ओर से करीब 25 लाख गैलन पानी की लिफ्टिंग की जा रही है, जो कि शहर में सप्लाई करने के लिए जरूरत से अधिक है, लेकिन इसके बावजूद शहर में सुचारु रूप से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। इस कारण लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने दो सप्ताह पूर्व दावा किया था कि उनके मुख्य टैंक में जरूरत से अधिक पानी पहुंच रहा है। इस पर नप ने शहर के सभी वार्डों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई देने की बात कही थी, लेकिन शहर के माल रोड सहित वार्ड नंबर 09 में तीन दिन के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। ज्ञात रहे कि शहर के सभी वार्डों में एक दिन सप्लाई करने के लिए करीब 18 से 20 लाख गैलन पानी की आवश्यकता होती है, जबकि आईपीएच इस जरूरत से ज्यादा पानी नगर परिषद को लिफ्ट कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी नगर परिषद की ओर से पानी का सही ढंग से वितरण नहीं किया जा रहा है। इस कारण कुछ एक वार्डों को पर्याप्त पानी मिल रहा है, तो कहीं तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं छोड़ी जा रही है। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर के 9 नंबर वार्ड सहित माल रोड क्षेत्र में पानी की सप्लाई न मिलने के मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में नप की ओर से एक दिन के बाद पानी की सप्लाई छोड़ी जा रही है। यदि कहीं पानी नहीं मिल रहा तो वहां पानी की सप्लाई दे दी जाएगी।