{"_id":"5bf43589bdec22697d28bf7e","slug":"131542731145-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुंब विकास परियोजना चंबाघाट में मशरूम खाद बनाने का कार्य बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुंब विकास परियोजना चंबाघाट में मशरूम खाद बनाने का कार्य बंद
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुंब विकास परियोजना चंबाघाट में मशरूम खाद बनाने का कार्य बंद
कालका-शिमला फोरलेन निर्माण की जद में आया है केंद्र
प्रदेश के पांच जिलों के करीब 400 किसानों को दिया जाता है प्रशिक्षण और खाद
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन कार्य की जद में खुंब विकास परियोजना चंबाघाट कार्यालय भी आया है। इस कारण यहां पर खाद बनाने का कार्य बंद हो गया है। इस संबंध में मशरूम ग्रोवर एसोसिएशन सोलन के सदस्य मंगलवार को विषय विशेषज्ञ खुंब चंबाघाट से मिले। इस दौरान सदस्यों ने मांग की है कि उक्त केंद्र को बंद न किया जाए।
जानकारी के अनुसार उक्त केंद्र से प्रदेश के पांच जिलो, सोलन, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, किन्नौर के किसान जुड़े हैं। किसानों को यहां से जहां मशरूम के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है, वहीं पांच जिलों के करीब 400 किसानों को मशरूम लगाने के लिए खाद भी सब्सिडी पर मुहैया करवाई जाती है। पांच जिला के किसी भी क्षेत्र के किसानों को निशुल्क में खाद के बैग को पहुंचाया जाता है, लेकिन फोरलेन की जद में आने के बाद यहां पर कार्य बंद हो गया है। इसके चलते किसानों को यहां से सब्सिडी पर मिलने वाली मशरूम खाद सहित प्रशिक्षण भी नहीं मिल रहा है। किसानों को बाहर से महंगे दामों में खाद खरीदनी पड़ रही है।
कार्यालय को किया जा रहा शिफ्ट, बंद नहीं होगा केंद्र
खुंब विकास परियोजना चंबाघाट के विषय विशेषज्ञ रत्न सिंह ठाकुर ने बताया कि खुंब विकास परियोजना का कार्यालय फोरलेन की जद में आया है। भवन को तोड़ दिया गया है, इसके चलते यहां पर खाद बनाने सहित प्रशिक्षण कार्य भी बंद हो गया है। इस संबंध में मंगलवार को मशरूम ग्रोवर एसोसिएशन के सदस्य भी उनसे मिले है, जिस पर उन्होंने बताया कि यह कार्यालय बंद नहीं हो रहा है, इसे यहां से साथ लगती विभाग की जमीन में शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। जहां पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण किया जा रहा है।