{"_id":"5c2b9727bdec2256c210da33","slug":"121546360615-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन मालरोड़ से नगरपरिषद ने खदेड़े फड़ी धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन मालरोड़ से नगरपरिषद ने खदेड़े फड़ी धारक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद ने मालरोड से खदेड़े फड़ी धारक
सामान किया जब्त, दोबारा न बैठने की दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। सोलन शहर के अति व्यस्त मालरोड पर फड़ी धारकों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार को एक बार फिर से नगर परिषद ने कार्रवाई की। इससे फड़ी धारकों में हड़कंप मच गया। कुछ फड़ी धारकों ने तो कार्रवाई से पहले ही अपने सामान को समेटना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई ने तहत मालरोड पर बैठे फड़ी धारकों को खदेड़ने के साथ सड़क पर रखे सामान को गाड़ियों में भर कर ले जाया गया। साथ ही फड़ी धारकों को दोबारा से यहां पर न बैठने की हिदायत भी दी गई। कई फड़ी धारक तो नगर परिषद के कर्मचारियों के आगे गुहार लगाने से पीछे नहीं रहे, लेकिन कर्मचारियों ने फड़ी धारकों की न सुनते हुए अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। गौर रहे कि इससे पूर्व भी नगर परिषद ने फड़ी धारकों को यहां से खदेड़ने के लिए कार्रवाई की। लेकिन ये लोग फिर से मालरोड पर अपना डेरा जमा लेते हैं। इससे मालरोड पर राहगीरों को चलने में परेशानी के साथ जाम लगने की समस्या भी उत्पन हो जाती है।
जारी रहेगी कार्रवाई : ठाकुर
इस बारे में सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि मालरोड पर फड़ी धारकों को हटाने के लिए मंगलवार को भी कार्रवाई की गई है। जिसमें फड़ी धारकों के सामान को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।