{"_id":"6a0779ad2ffb0a9e1509f16c","slug":"12-panchayats-in-the-district-were-elected-unopposed-now-voting-will-be-held-in-243-solan-news-c-176-1-ssml1041-169483-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में 12 पंचायतों का निर्विरोध चयन, अब 243 में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में 12 पंचायतों का निर्विरोध चयन, अब 243 में होगा मतदान
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए 828 और उप्रधान के 804 उम्मीदवार मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में पंचायतीराज संस्थानों के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। जिले की कुल 255 पंचायतों में से 12 पंचायतों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया है, जबकि शेष 243 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 828 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। निर्विरोध चुली गई पंचायतों में नालागढ़ से छह, कंडाघाट से दो, जबकि पट्टा, कुनिहार, सोलन और धर्मपुर ब्लॉक से एक-एक पंचायत निर्विरोध चुन ली गई है।
जानकारी के अनुसार नाम वापसी के बाद का समीकरणनाम वापसी के आखिरी दिन विभिन्न पदों के लिए दर्जनों प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए, जिसके बाद अब मैदान में डटे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिला परिषद के सदस्यों के लिए अब 76 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है। पंचायत समिति सदस्य के पदों के लिए 387 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस श्रेणी में 78 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। उपप्रधान के लिए जिले भर में 804 उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। यहां सबसे अधिक 464 लोगों ने अपने नामांकन वापस लिए।वार्ड सदस्य: वार्ड सदस्यों के लिए कुल 2540 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 424 सदस्यों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब 2116 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं।निर्विरोध निर्वाचन से उत्साहजिले की 12 पंचायतों में सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चुना जाना एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। इन पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया अब औपचारिक रह गई है और प्रशासन ने इसकी पुष्टि कर दी है।अब प्रशासन का पूरा ध्यान शेष 243 पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान करवाने पर है। चुनाव प्रचार के लिए अब प्रत्याशियों के पास सीमित समय बचा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उधर, डीपीओ सोलन जोगिंद्र राणा ने कहा कि दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन वापिस लेने की प्रक्रिया चली। जबकि 3:00 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए गए।
यहां से इतनों ने लिया नाम वापस
प्रधान पद के लिए कुल 416 ने नाम वापिस लिए है। जिसमें नालागढ़ से 153, सोलन से 68, कंडाघाट से 53, कुनिहार से 47, पट्टा से 50 जबकि धर्मपुर से 45 ने नाम वापस लिए है। इसी तरह उपप्रधान के लिए 464 में नालागढ़ से 121, कंडाघाट से 59, कुनिहार से 75, सोलन से 90, पट्टा से 57 और धर्मपुर से 64 वापस लिए है। इसके अलावा वार्ड सदस्यों के लिए 424 में से 162 नालागढ़, कंडाघाट से 40, सोलन से 54, पट्टा 58, धर्मपुर 48 ने नाम वापस लिए है। पंचायत समिति पर कुल 78 लोगों ने नाम वापस लिए जिसमें नालागढ़ के 28, कंडाघाट 10, कुनिहार 05, सोलन 15, पट्टा 09 और धर्मपुर 11 ने नाम वापिस लिए है। जिला परिषद में नालागढ़ और अर्की से तीन-तीन, कंडाघाट से चार, सोलन, कसौली और बद्दी से दो-दो नाम वापिस लिए है।