फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ अस्पताल में सीढिय़ों से मिलेगी निजात, इसी माह स्थापित होगी लिफ्ट

नालागढ़ अस्पताल में सीढिय़ों से मिलेगी निजात, इसी माह स्थापित होगी लिफ्ट

Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ अस्पताल में इसी माह स्थापित होगी लिफ्ट
विज्ञापन

फोटो सहित
16 साल पहले बने अस्पताल भवन में 34.82 लाख से मिलेगी सुविधा
मरीजों को सीढ़ियों से मिलेगी निजात, अभी तक रैंप की भी नहीं है सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन एवं उपमंडल के केंद्र बिंदु नालागढ़ अस्पताल में अब मरीजों को सीढ़ियां चढ़ने की चिंता नहीं सताएगी। अब तीमारदार उन्हें भवन में एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक लाने और ले जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा हासिल कर सकेंगे।
नालागढ़ अस्पताल में 34,82,600 रुपये की लागत से इसी माह लिफ्ट स्थापित हो जाएगी। लोनिवि के अधीन स्थापित हो रही लिफ्ट का सिविल वर्क पूर्ण करने के उपरांत इलेक्ट्रिक विंग की ओर से मशीनरी की खरीद कर ली गई है और बंगलूरू से लिफ्ट संबंधी उपकरण पहुंचने वाले हैं। यहां सामान के पहुंचते ही लिफ्ट को स्थापित कर दिया जाएगा, जिससे उपमंडल के सबसे बड़े नालागढ़ अस्पताल के तीन मंजिला भवन लिफ्ट सुविधा से जुड़ जाएगा। लोनिवि के इलेक्ट्रिक विंग की ओर से भी नालागढ़ अस्पताल प्रशासन को पत्राचार करके अगस्त माह में लिफ्ट लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


तीन मंजिला भवन में नहीं है रैंप
तीन मंजिला नालागढ़ अस्पताल के नए भवन में रैंप सुविधा तक नहीं है, जिससे मरीजों को उपर नीचे लाने में तीमारदारों को परेशानियां होती है और अस्पताल में लिफ्ट सुविधा की कई बार मांग उठाई गई थी। 16 दिसंबर, 2002 को अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया गया था। नालागढ़ अस्पताल सभी क्षेत्रों का प्रमुख केंद्र बिंदु है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों सहित आसपास के लोग इसी अस्पताल में आते हैं। प्रतिदिन करीब 800 से 900 ओपीडी वाले इस अस्पताल में 100 बेड लगे हुए हैं। लिफ्ट और रैंप न होने से मरीजों सहित तीमारदारों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता ह।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ लोनिवि राजकुमार शर्मा ने कहा कि लिफ्ट का सिविल वर्क कार्य पूर्ण हो चुका है और इलेक्ट्रिक विंग का कार्य शेष रहता है, जिसे उपकरण आने के उपरांत मुकम्मल कर दिया जाएगा।


खंड चिकित्साधिकारी डॉ.केडी जस्सल ने कहा कि संभवत: इसी माह में लिफ्ट यहां कार्य करना आरंभ कर देगी, जिससे मरीजों सहित तीमारदारों को भवन में नीचे ऊपर आने जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed