फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   115 units of blood collected on the third day of the camp in Darlaghat.

Solan News: दाड़लाघाट में शिविर के तीसरे दिन 115 यूनिट रक्त एकत्रित

Tue, 23 Jun 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
115 units of blood collected on the third day of the camp in Darlaghat.
रौड़ी में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान करते रक्तदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से आयोजित चार दिवसीय रक्तदान जीवनदान अभियान के तहत चल रहे शिविर के तीसरे दिन विभिन्न सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में उपप्रधान रौड़ी मदन शर्मा, उपप्रधान मांगू राजेश पूरी सहित कई युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। इसके अलावा फाउंटेन यूथ क्लब धार, ट्रक ड्राइवर सिक्योरिटी विभाग, युवा मंडल, लेडीज क्लब, आईटीआई सेड़ी, अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट तथा अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। तीसरे दिन कुल 115 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का संचालन एम्स बिलासपुर के तकनीकी मार्गदर्शन में किया जा रहा है। डॉ. अलीशा सोलंकी सिंह के निर्देशन में विशेषज्ञ टीम ने रक्त संग्रहण प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर सुनील कुमार चौधरी, संजय शर्मा, यशपाल शर्मा और अजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed