फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं, घर में उगाएं फल-सब्जियां

अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं, घर में उगाएं फल-सब्जियां

Sat, 27 Apr 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। अमर उजाला प्रायोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत पलानिया के प्रधान संजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. संतलाल, प्रदेश की पहली महिला एचआरटीसी चालक सीमा ठाकुर सहित पुलिस प्रशासन की ओर से कमला वर्मा मौजूद रहीं।

इस कार्यक्रम में 133 महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधान ने स्वास्थ्य और बाल विकास परियोजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत में पुरुषों से अधिक महिलाओं की संख्या हैं। बताया कि अन्य जिलों के साथ-साथ सोलन भी ऐसे जिलों में आ गया है जहां महिलाओं की संख्या घटती जा रही है। यह एक चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकार के लिए लडने को लेकर भी जागरूक किया। सेवानिवृत्त सीएमओ ने बताया कि सोलन जैसा क्षेत्र कुपोषण का शिकार हो रहा है जबकि सबसे अधिक सब्जियां और फल जिले में ही उगाए जाते हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने बच्चों को जंक फूड छोड़कर सब्जियों और विटामिन वाली चीजें खाने की सलाह दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं
प्रदेश की पहली एचआरटीसी महिला चालक सीमा ठाकुर ने कहा कि महिला आज किसी से कम नहीं है। उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह प्रदेश की पहली महिला चालक है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता। आज महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।


युवतियों को दिए आत्मरक्षा के गुर
महिला कांस्टेबल कमला वर्मा ने महिलाओं को ट्रैफिक नियमों और आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान स्कूल परिसर सहित आस-पास के क्षेत्र में महिला अधिकार को लेकर एक जागरूक रैली भी निकाली। इसमें महिलाओं ने नारों के साथ महिला अधिकारों की जानकारी दी। अंत में प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने सभी अ तिथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान रोशन लाल वर्मा, यूको बैंक से सेवानिवृत्त ओम प्रकाश शर्मा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर भूपेंद्र चौहान, सुरेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, शिक्षा विभाग से रिटायर सोहन लाल, एसएमसी प्रधान मदन लाल शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed