फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शूलिनी मेले को लेकर प्रशासन ने बंद किया था मालरोड

शूलिनी मेले को लेकर प्रशासन ने बंद किया था मालरोड

Wed, 20 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शूलिनी मेले को लेकर प्रशासन ने बंद किया था मालरोड
- फोटो : अमर उजाला
सोलन। शूलिनी मेले को लेकर दो दिन पहले ही मालरोड को बंद कर देने से शहर के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार सुबह स्कूली बच्चों को इस वजह से काफी दिक्कतें हुईं। स्कूली बच्चों और लोगों को हुई परेशानी को देखते हुए दोपहर बाद प्रशासन ने मालरोड को फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। अब मालरोड पर वीरवार से वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगेगा। सोलन में 22 जून से होने वाले राज्य स्तरीय शूलिनी मेले को लेकर प्रशासन ने मालरोड को बंद करने का फैसला लिया है। हर साल मालरोड को मेले से एक दिन पहले बंद कर दिया जाता है लेकिन इस बार दो दिन पहले ही प्रशासन ने मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब शिमला से आने वाले चंबाघाट बाईपास होकर और चंडीगढ़ से आने वाले वाहन सोलन बाईपास से होकर शिमला जाएंगे।
विज्ञापन

शूलिनी मेले को लेकर इन दिनों शहर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी के चलते बुधवार से मालरोड पर प्रशासन ने वाहनों को बंद कर दिया। मालरोड के बंद होने के कारण स्कूली बच्चों को सुबह पैदल और फिर अप्पर बाजार से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान चौक बाजार में वाहनों का जाम लग गया। मालरोड पर तीन से चार स्कूलों के होने के कारण बच्चों को अभिभावकों द्वारा अपने वाहनों और निजी टैक्सियों के जरिये स्कूल पहुंचाना पड़ा। बुधवार को कुछ बच्चे मालरोड से पैदल स्कूल पहुंचे तो कई अभिभावकों ने चौक बाजार वाला रास्ता अपनाया। इस दौरान शहर के मुख्य बाजार में जाम जैसी स्थिति बन गई। मालरोड के बंद होने से लोगों को भी दिक्कतें पेश आईं। दो दिन पहले ही वाहनों को बंद करने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी दिखी। बच्चों और लोगों को हुई दिक्कतों के चलते दोपहर करीब 12.30 बजे मालरोड को खोल दिया गया। इसके बाद स्कूली बच्चे अपने स्कूली वैन और अभिभावकों के साथ वाहनों पर घर को निकले।
विज्ञापन



22 जून से शुरू होगा मेला
शूलिनी मेला 22 जून से शुरू होगा। मेले के लिए प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने मेले लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली है। मेला 24 जून तक चलेगा। हर साल मेले के दौरान करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। मेले में बाहरी राज्यों से भी कारोबारी दुकानें लगाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दो बजे से बंद रहेगा यातायात
शूलिनी मेले को लेकर अब वीरवार दोपहर बाद दो बजे से मालरोड को 24 जून तक बंद कर दिया जाएगा। आज दोपहर तक मालरोड पर वाहनों की आवाजाही चलती चलेगी। एसपी मधू सूदन ने कहा कि बुधवार को मालरोड खोल दिया था। वीरवार को शूलिनी मेले के चलते इसे बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed