फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   108 ambulance workers provided safe delivery

Solan News: 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने कराया सुरक्षित प्रसव

Sat, 24 Aug 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 24 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार क्षेत्र के बनिया देवी की सीता ने दिया बेटे को जन्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार के 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने आपात स्थिति में एंबुलेंस में एक महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। जानकारी अनुसार गांव बनिया देवी में सुरेश कुमार की पत्नी सीता देवी (20) को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिवार वालों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। सूचना मिलते ही कुनिहार से एंबुलेंस गांव पहुंची और एंबुलेंस में गर्भवती सीता देवी को लेकर अस्पताल के लिए चली। अभी गांव से कुछ ही दूरी पर एंबुलेंस पहुंची थी कि तभी सीता देवी को प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। महिला की अत्यधिक प्रसव पीड़ा को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस रुकवा कर एंबुलेंस में ही डिलीवरी करवाने का फैसला लिया।

एंबुलेंस 108 के ईएमटी अनिता और चालक सुरेश कुमार ने रास्ते में गाड़ी रोककर महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। सीता ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा बच्चा को सिविल अस्पताल कुनिहार में भर्ती कराया। एंबुलेंस चालक सुरेश कुमार और ईएमटी अनिता ने बताया कि जरा भी देर हो जाती तो महिला व बच्चे की जान पर बन सकती थी। अधिक प्रसव पीड़ा देखकर सड़क किनारे एंबुलेंस खड़ी कर आशा वर्कर रंजना के साथ मिलकर महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। सिविल अस्पताल कुनिहार में भर्ती जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 108 एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी करवाने के लिए लोग स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed