{"_id":"5b2d2c904f1c1bf96e8b9854","slug":"101529687184-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज विद्यार्थियों समेत शिक्षकों में दहशत
प्रशासन ने किया अलर्ट, वन विभाग की टीमों ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल की बालकनी में तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत है। तेंदुए के पंजों के निशान कैंपस में भी नजर आए हैं। इससे दिनभर विद्यार्थी खौफ के साये में रहे वहीं प्रशासन और वन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर घेराबंदी करने के लिए डटे रहे। कॉलेज के साथ लगते जंगल के आसपास एक ओर जहां न्यू नालागढ़ है वहीं वार्ड दो का भी कुछ हिस्सा आता है। इसमें एक निजी स्कूल तथा गेस्ट हाउस सहित कई मकान हैं।
नालागढ़-बद्दी एनएच मार्ग से कॉलेज के पास से ही नालागढ़-रोपड़ मार्ग को जोड़ता हुआ स्लिप रोड बना हुआ है। यह भी जंगल के भीतर से होकर गुजरता है। इन सभी जगहों से हजारों की संख्या में लोगों का पैदल और वाहनों में आना जाना लगा रहता है। नालागढ़-बददी एनएच वाले मार्ग के साथ लगते गर्ल्स हॉस्टल की बालकनी में सुबह ही हॉस्टल के वार्डन कीर्ति चतुर्वेदी सहित छात्राओं ने इस तेंदुए को देखा। इसके बाद खौफ का माहौल पैदा हो गया। हॉस्टल की वार्डन के मुताबिक वह गैलेरी में थी तो अचानक ही उनकी नजर हॉस्टल के कैंपस पर पड़ी तो तेंदुए को देखा जिससे वह भयभीत हो गई। हॉस्टल कैंपस में भी तेंदुए के पंजे के निशान हैं जिसे लगता है कि यह तेंदुए अंदर से बाहर जंगल की ओर गया है।
डीएफओ जेएस शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही आरओ की अगुवाई वाली डेढ़ दर्जन कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेज कर अलर्ट जारी कर दिया है। कॉलेज के साथ लगते जंगल के चारों ओर घेराबंदी की है। तेंदुए को छेड़ा गया तो वह आक्रामक हो सकता है, इसलिए वन कर्मी निगरानी कर रहे हैं कि यह तेंदुआ सुरक्षित अपने गंतव्य तक लौट जाए। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि तेंदुए को देखने की मिली सूचना के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वन विभाग को निर्देश दिए हैं।