फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बिन्नियां जम्मू ने जीती बड़ी माली, अजय गुर्जर बने उपविजेता

बिन्नियां जम्मू ने जीती बड़ी माली, अजय गुर्जर बने उपविजेता

Wed, 17 Jan 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बिन्नियां जम्मू ने जीती बड़ी माली, अजय गुर्जर बने उपविजेता
women fight
बददी/नालागढ़ (सोलन)। ऐतिहासिक पीरस्थान लोहड़ी मेले में किरपालपुर पंचायत की तरफ से आयोजित दंगल की बड़ी माली पहलवान बिन्नियां जम्मू ने जीत ली। 61 हजार की मुख्य और बड़ी माली का मुकाबला बिन्नियां जम्मू और अजय गुर्जर के बीच हुआ। इसमें बिन्नियां जम्मू विजेता बने। आयोजकों ने विजेता पहलवान को 31 हजार रुपये और ट्राफी तथा उपविजेता को 30 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की। दंगल में उत्तर भारत के नामी गिरामी करीब 400 पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच लड़ाकर लोगों का मनोरंजन किया। दंगल को देखने भारी संख्या में लोग उमड़े और पहलवानों द्वारा लगाए दांव पेंचों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व पर ऐतिहासिक पीरस्थान में आयोजित मेले में इस बार हजारों की तादात में लोगों ने शिरकत की। लोग यहां लखदाता पीर की दरगाह पर शीश नवाते हैं और बच्चों की तंदरुस्ती तथा खुशहाली की कामना करते हैं। हंडूर रियासत के राजा रामशरण के समय से यह मेला करीब 300 सालों से मनाया जा रहा है। पीरस्थान स्थित लखदाता पीर की दरगाह पर महिलाओं सहित लोग बच्चों और परिवार की तंदरुस्ती की कामना करते हैं। पंचायत प्रधान गुरप्रताप बब्बू ने कहा कि पंचायत की ओर से हर साल मेले के उपलक्ष्य में कुश्ती करवाई जाती है। इस बार भी यह आयोजन बहुत सफल रहा है और करीब 400 पहलवानों ने यहां आकर कुश्ती के दांव पेंच लड़ाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। उन्होंने इस दंगल के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस मौके पर एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग, जिप सोलन के चेयरमैन धर्मपाल चौहान, पंचायत प्रधान गुरप्रताप बब्बू, उपप्रधान कमल कुमार, बीडीसी मदन चौधरी, युवा विकास एवं चैरिटेबल सोसायटी के चेयरमैन पम्मी डाडी, मेला राम चंदेल, समाजसेवक गुरचरण सिंह चन्नी और वार्ड पंच रणजीत सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed