फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कलहोग और सकौडी के बीच होगा कबड्डी का फाइनल मुकाबला

कलहोग और सकौडी के बीच होगा कबड्डी का फाइनल मुकाबला

Sun, 22 Oct 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
कलहोग और सकौडी के बीच होगा कबड्डी का फाइनल मुकाबला
kabaddi
बसाल (सोलन)। ग्राम पंचायत बसाल में बिजेश्वर देवता के नाम से आयोजित दो दिवसीय मेले का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस मौके पर शिवालिक बाएओमेटल के एमडी एनएस घुमन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पंचायत प्रधान देवेंद्र कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंचायत उपप्रधान किरण किशोर ने बताया कि मेले के पहले दिन महिला व पुरुष वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कहलोग की टीम ने डिग्री कॉलेज सोलन को हराया। सोमवार को कहलोग स्कूल और सकौड़ी स्कूल की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पुरुष वर्ग की जूनियर प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया। बीसी सोलन और बीसी कथेड़ के बीच फाइनल मुकाबला होगा। जबकि सीनियर वर्ग में 12 टीमों ने भाग लिया। धधोघ और ओच्छघाट के बीच मुकबला हुआ। इसमें धधोग की टीम विजय रही।
विज्ञापन


इस मौके पर बसाल स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने नाटी, एक गीत, समूह गीत सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद पारंपरिक ठोडा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सन्नी, पूर्ण सिंह, चमन लाल, देवेंद्र सिंह, मनमोहन, यमन, रॉकी, मदन, ज्योति प्रकाश, रितेश, महेंद्र सिंह, मायकल, प्रवीण, मनीष, अभिलाष, नीरज, यशपाल, मधु वर्मा, संतोष, सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed