फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   10 tyre trucks to pay 15 thousand goods tax, Ex-MLA demands relief from CM

दस टायरी ट्रकों पर अब पंद्रह हजार गुड्स टैक्स

Wed, 05 Jan 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
10 tyre trucks to pay 15 thousand goods tax, Ex-MLA demands relief from CM
10 tyre trucks to pay 15 thousand goods tax, Ex-MLA demands relief from CM
बद्दी (सोलन)। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राम कुमार ने ट्रक संचालकों पर गुड्स टैक्स का बोझ डालने की निंदा की है। उन्होंने मंदी की मार झेल रहे ट्रक संचालकों को राहत देने की मांग की है। सरकार अगर ट्रकों का गुड्स टैक्स माफ नहीं करती है तो ट्रक ऑपरेटरों को मजबूरन आंदोलन पर जाना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार को होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी बस संचालकों ने शोर मचाया तो उनका टैक्स माफ कर दिया जबकि कोरोना काल में अपनी जान पर खेलते हुए ट्रक संचालकों ने एक स्थान से दूसरे स्थान पर सामान पहुंचाया। उनका टैक्स माफ करने के बजाय टैक्स का बोझ बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों को गुड्स टैक्स का बड़ा झटका देते हुए पहले जहां छह टायर वाली गाड़ी पर गुड्स टैक्स छह हजार था, अब बढ़ा कर 10 हजार कर दिया है। साथ ही 10 टायर वाली गाड़ी का सीधा 15 हजार गुड्स टैक्स कर दिया है। जिन गाड़ियों के पिछले टैक्स जमा नहीं हुए हैं, उन पर 18 फीसदी ब्याज लगेगा और पेनल्टी के साथ एनओसी जारी होगा। कई ऑपरेटरों के ट्रक बिक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पिछले सभी प्रकार के टैक्स बस ऑपरेटर्स के माफ किए हैं, उसी तर्ज पर ट्रकों पर पुराने गुड्स टैक्स माफ करें। ट्रक ऑपरेटर महंगे डीजल, टायर, स्पेयर पार्ट, महंगी इंश्योरेंस और मंदी की मार झेल रहे हैं।

दूसरे उद्योगों के दबाव में आकर पहले ही ट्रक संचालकों को भाड़ा कम कर दिया है। फैसला न आने पर मजबूरन हिमाचल के ट्रक ऑपरेटरों को आंदोलन पर जाना पड़ेगा, इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed