फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   youth strike in ponta sahib againt center govt agnipath yojna

अग्निपथ योजना के विरोध में पांवटा में गूंजे ‘भर्ती दो या अर्थी दो के नारे’

Sun, 19 Jun 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
youth strike in ponta sahib againt center govt agnipath yojna
अग्निपथ योजना के विरोध में पांवटा एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे क्षेत्र के युवा। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और छलावा बताते हुए युवाओं ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय विश्राम गृह से लेकर मुख्य बाजार होते हुए वाई प्वाइंट तक रैली निकाली। इस दौरान जमकर केंद्र सरकार की योजना के विरोध में ‘भर्ती दो या अर्थी दो के नारे लगाए गए। रैली के बाद लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया जिसमें अग्निपथ योजना को तुरंत प्रभाव से रद्द करने का आग्रह किया गया है। अग्निपथ संघर्ष समिति के मुकेश मेहता, धीरज, जयदीप, गौरव भंडारी, चेतन त्यागी, प्रमोद शर्मा, अनुज, अंकित, समर, शकिल, मयूर, इसरार, सेम राजपूत, अयूष, लखबीर और विशाल समेत सैकड़ों युवा प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कहा कि अग्निपथ संघर्ष समिति पांवटा साहिब के प्रतिनिधिमंडल का ज्ञापन मिला है। देश के राष्ट्रपति को युवाओं का ज्ञापन भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed