फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wrong voter made in poanta

पांवटा नप के वार्डों में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी

Wed, 25 Nov 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा/राजपुर (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा/राजपुर (सिरमौर) Updated Wed, 25 Nov 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
wrong voter made in poanta

पांवटा नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों की मतदाता सूचियों में कथित अनियमिताएं सामने आई हैं। नप के वार्ड नंबर 8 के लगभग 200 से अधिक मत त्रुटि के चलते वार्ड नंबर-4 में बन जाने से इलाके के मतदाता असमंजस में है, इसे देखकर लोगों में उहापोह बना हुआ है।

विज्ञापन


नगर परिषद उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह सहित करीब आधा दर्जन पार्षदों ने बुधवार को एसडीएम पांवटा व मतदाता  सूची पुनरीक्षण अधिकारी एचएस राणा के समक्ष आपत्ति दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। इससे निष्पक्ष व निर्विवाद चुनाव करना संभव नहीं होंगे।  बता दें कि मतदाता सूचियों के निरीक्षण के दौरान सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पाई गई हैं। शहर के बीचों- बीच बसें वार्ड में बड़ी गड़बड़ी पाई गई है। इसमें 200 के करीब मतदाताओं को वार्ड 8 की सूची से हटाकर वार्ड 4 में दिखाया गया है। जबकि वार्ड नंबर-4 व वार्ड-8 की बूथ की दूरी लगभग 2 किमी से अधिक है। ऐसे में मतदाताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


नगर परिषद उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह, पार्षद कर्मवीर सिंह, जगदीश गर्ग, हरवींद्र कौर, संगीता देवी, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद राजनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने बंद कमरे में बैठकर मतदाता सूची तैयार की है जिसके कारण ऐसी खामियां नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के आदेश दे दिए हैं : एसडीएम
उधर, पूछे जाने पर एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने बताया कि उन्हें इस बारे में शिकायत मिली है। मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed