फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wrong voter in panchyat election voter list

पांवटा नगर परिषद की मतदाता सूचियों में त्रुटियां उजागर

Thu, 26 Nov 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 26 Nov 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
wrong voter in panchyat election voter list

पांवटा नगर परिषद के वार्ड-10 की पार्षद रेणू डोगरी व पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी ने कहा कि देवीनगर वार्ड नंबर 10 मतदाता सूची में भारी त्रुटियां व खामियां हैं। मतदाता सूची में वार्ड नंबर 11, 9, 12 व साथ लगती कुंजा मतरालियों के मतदाता दर्शाए हैं। करीब एक दर्जन मृतकों को भी वोटर लिस्ट में दर्शाया गया है। इसकी शिकायत एसडीएम पांवटा को लिखित में कर दी गई है। इसमें करीब 140 मतदाता निरस्त करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


महिला पार्षद रेणू डोगरी ने कहा कि वार्ड-10 देवीनगर-1 की मतदाता सूची शुद्ध एवं ठीक नहीं है। इसको ठीक नहीं किया गया, तो मतदान वाले दिन हंगामा व लड़ाई झगड़े की संभावना बनी रहेगी, क्योंकि वार्ड-10 की सूची में वार्ड-11, 12, 9 तथा कुंजा मतरालियों पंचायत के मतदाताओं को दर्शाया गया है। वार्ड-11 के 61 मतदाता वार्ड-10 देवीनगर की सूची में शामिल कर दिए हैं। वार्ड-9 के 45 मतदाताओं को वार्ड 10 में शामिल किया है। वार्ड-10 की मतदाता सूची में क्रम संख्या 69, 71, 88 व 1002 डबल वोटर बने हैं। वार्ड 10 व वार्ड-11 के 12 मतदाताओं की मौत हो चुकी है। इनको वार्ड-10 की मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जिन मतदाताओं की शादी हो चुकी है या शिफ्ट हो चुके हैं, ऐसे मतदाताओं को भी सूची से हटाने का आग्रह किया है। बताते चलें, कि इससे पहले वार्ड-8 में भी करीब 200 से अधिक मतों की त्रुटियों की शिकायत बुधवार को नप उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह व पार्षदों ने एसडीएम से की थी। इसमें कुछ कर्मचारियों पर बंद कमरे में बैठकर मतदाता सूची तैयार करने से खामियों रहने पर आपत्ति जताई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


करवाई जा रही जांच : एसडीएम

एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। एसडीएम ने कहा कि शिकायत की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed