फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   worlshop in ponta college

Sirmour News: ग्रुप डिस्कशन में सोफिया और मॉक इंटरव्यू में अदिति रहीं प्रथम

Tue, 26 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
worlshop in ponta college
पांवटा साहिब कॉलेज में सिविल सर्विसेज की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशला में भाग लेते छात्र-छ
संसाधन व्यक्ति बोले रोज अखबार पढ़ें, नोट्स और घटनाओं का करें विश्लेषण
विज्ञापन

कॉलेज में निम्बस अकादमी चंडीगढ़ की दो दिवसीय कार्यशाला
संंवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब कॉलेज में कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से निम्बस अकादमी चंडीगढ़ के संयोजन में दो-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में विभिन्न विषयों के स्रोत व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान एवं कॅरिअर काउंसलिंग सेल उप प्रमुख प्रो. विमी रानी ने किया। प्राचार्य डॉ. चौहान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए केवल परिश्रम ही नहीं बल्कि सही दिशा, सही रणनीति और समय का सदुपयोग आवश्यक है। कार्यशाला के माध्यम से पांवटा साहिब कॉलेज और अकादमी मिलकर विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कॅरिअर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कौशल और रणनीतियां तय करना उद्देश्य रहा। पहले दिन की कार्यशाला में अकादमी से आए विशेषज्ञ निदेशक राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, योजनाबद्ध अध्ययन और आत्म अनुशासन पर विशेष जोर देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य जीवेश जो हिमाचल सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाओं के विशेषज्ञ हैं, ने राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय परीक्षाओं में हिमाचल जीके एवं करेंट अफेयर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला। नियमित अखबार पढ़ना, नोट्स बनाना और घटनाओं का विश्लेषण करना विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है।

सेल की सचिव सदस्य डॉ. दीपाली शर्मा भंडारी और ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. दीपा चौहान ने बताया कार्यशाला में विभिन्न संकायों के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दूसरे दिन कार्यशाला में मुख्य गतिविधियां समूह परिचर्चा और मॉक इंटरव्यू रहीं। उनकी तर्कशक्ति, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल का आकलन हुआ। .......बाक्स...........

इनको किया गया पुरस्कृत
- इस दौरान मॉक इंटरव्यू में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) प्रतियोगिता में पहला स्थान सोफिया, दूसरा स्थान शिवानी तथा तीसरा स्थान मुस्कान और प्रिया (संयुक्त रूप से) को मिला। मॉक इंटरव्यू प्रतियोगिता में पहला स्थान अदिति, सुहाना दूसरे और ऋतु तृतीय स्थान पर रहीं।

संवाद

पांवटा साहिब कॉलेज में सिविल सर्विसेज की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशला में भाग लेते छात्र-छ

पांवटा साहिब कॉलेज में सिविल सर्विसेज की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशला में भाग लेते छात्र-छ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed