फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   world press independence day celebrated in ponta sahib

पत्रकारिता का कार्य विशेष चुनौतीपूर्ण है : राजेंद्र प्रसाद तिवारी

Fri, 03 May 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
world press independence day celebrated in ponta sahib
पत्रकारिता का कार्य विशेष चुनौतीपूर्ण है : राजेंद्र प्रसाद तिवारी
विज्ञापन

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने की। इस मौके पर पत्रकारों ने इस क्षेत्र में चुनौतियां विषय पर भी चर्चा की।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी ने कहा कि किसी भी देश के उदय और उसकी प्रगति में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। समाज में पत्रकारों की स्वतंत्रता को कैद करने वालों की भी कमी नहीं है लेकिन लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हर बाधा पार करता रहा है। कलम के सिपाहियों की कलम की धार से जनहित मुद्दों को सरकार व विभागों तक पहुंचाने व सत्ता को हिलाने का दम रखती है। कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का कार्य विशेष चुनौतीपूर्ण है। साहसी एवं ईमानदारी पूर्ण कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान होना चाहिए। इस दौरान पत्रकारिता क्षेत्र की चुनौतियां पर विचार मंथन किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी ने क्लब के सभी सदस्यों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पांवटा प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष भजन चौधरी, सुखविंद्र सिंह, धीरज चोपड़ा, आदेश शर्मा, बलदेव कृष्ण,अश्वनी रॉय, प्रीति, प्रवीण शर्मा और अशोक बहुता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed