{"_id":"6a79bebbb297f88fbc07099f","slug":"workshop-for-women-in-sangdah-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185767-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग और नेटवर्किंग मीट का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग और नेटवर्किंग मीट का आयोजन
विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय संगड़ाह में कार्यशाला के दौरान महिला उद्यमी व अन्य अधिकारी। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह/नाहन (सिरमौर)। खंड विकास अधिकारी कार्यालय संगड़ाह में रैम्प परियोजना के सोशल इन्क्लूजन इंटरवेंशन के अंतर्गत महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें जिला उद्योग केंद्र सिरमौर से कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र, यूको बैंक से अग्रणी जिला प्रबंधक सनोज कुमार, एनआरएलएम से रेखा शर्मा, बॉबी शर्मा और सफल उद्यमी मनीषा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सोशल इन्क्लूजन टीम से कृतिका शर्मा और नितेश ने प्रतिभागियों को महिला उद्यमिता, वित्तीय समावेशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा उपलब्ध योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र, बैंकिंग संस्थानों और एनआरएलएम के प्रतिनिधियों की ओर से महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध वित्तीय एवं संस्थागत सहायता के बारे में जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिला उद्यमिता से संबंधित विभिन्न चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यशाला में 65 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, एनआरएलएम से जुड़े समूहों और महिला उद्यमियों की सक्रिय सहभागिता रही।-- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह/नाहन (सिरमौर)। खंड विकास अधिकारी कार्यालय संगड़ाह में रैम्प परियोजना के सोशल इन्क्लूजन इंटरवेंशन के अंतर्गत महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें जिला उद्योग केंद्र सिरमौर से कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र, यूको बैंक से अग्रणी जिला प्रबंधक सनोज कुमार, एनआरएलएम से रेखा शर्मा, बॉबी शर्मा और सफल उद्यमी मनीषा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
सोशल इन्क्लूजन टीम से कृतिका शर्मा और नितेश ने प्रतिभागियों को महिला उद्यमिता, वित्तीय समावेशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा उपलब्ध योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र, बैंकिंग संस्थानों और एनआरएलएम के प्रतिनिधियों की ओर से महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध वित्तीय एवं संस्थागत सहायता के बारे में जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिला उद्यमिता से संबंधित विभिन्न चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यशाला में 65 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, एनआरएलएम से जुड़े समूहों और महिला उद्यमियों की सक्रिय सहभागिता रही।