{"_id":"6995b81990a077ebab0428ec","slug":"women-training-by-uco-rseti-nahan-news-c-177-1-ssml1028-172268-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिलाओं को बताया नई तकनीक से कैसे करें सिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिलाओं को बताया नई तकनीक से कैसे करें सिलाई
विज्ञापन
-यूको आरसेटी नाहन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से दे रहा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। यूको आरसेटी नाहन की ओर से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई-कटाई और परिधान डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं, विशेषकर बीपीएल परिवारों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कुशल बनाना है।
यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क है, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैंक की ओर से भोजन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रहीं हैं। शिविर के दौरान बुधवार को महिलाओं को आधुनिक तकनीक से सिलाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। यूको आरसेटी की निदेशक मंजीत ने बताया कि 31 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में 33 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।
-- --