फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Women removed four tractor-loads of garbage from Renuka Lake.

Sirmour News: महिलाओं ने रेणुका झील से चार ट्रैक्टर कचरा निकाला

Sun, 23 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women removed four tractor-loads of garbage from Renuka Lake.
महिला मंडलों की सैकड़ों सदस्यों ने किया श्रमदान
विज्ञापन

खरपतवार और झाड़ियां हटाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। मां रेणुकाजी सेवा समिति के सौजन्य से आयोजित श्रमदान में क्षेत्र के करीब दर्जनभर महिला मंडलों की सैकड़ों सदस्यों के साथ रेणुका झील में सफाई की। महिलाओं ने झील में उगी खरपतवार, घास, सरकंडे और झाड़ियों को जड़ से उखाड़कर बाहर निकाला।
श्रमदान के दौरान एकत्रित कचरे और झाड़ियों को ट्रैक्टरों में भरकर उचित स्थान पर पहुंचाया गया। समिति के अनुसार करीब चार ट्रैक्टरों में कचरा और झाड़ियां भरकर झील क्षेत्र से बाहर पहुंचाई गईं। अभियान में महिला मंडल भाटगढ़, चामला, चूली, बिछाईना, चाढ़ना, खाला ढलाणु और शक्ति महिला मंडल बेडौन की महिलाओं ने भाग लिया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी महिलाओं के साथ मिलकर सफाई अभियान में योगदान दिया।
विज्ञापन

मां रेणुकाजी सेवा समिति के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि समिति ने हर रविवार के अलावा धार्मिक आयोजनों और विशेष पर्वों पर रेणुका झील में सेवा श्रमदान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि रेणुका झील क्षेत्र की धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहचान है। ऐसे में इसकी स्वच्छता और प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रमदान अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ झील के संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। अभियान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से अन्य लोगों को भी अपनी ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए आगे आने की प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed