फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Women got angry when buses were driven at will.

Sirmour News: बसों को मनमर्जी से चलाने पर महिलाएं भड़कीं

Thu, 13 Nov 2025 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Women got angry when buses were driven at will.
जनवादी महिला समिति ने सही समय पर संचालन की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) नाहन डिपो की ओर से नाहन-शिमला रूट पर बसों के संचालन में मनमानी को लेकर जनवादी महिला समिति ने कड़ा रोष जताया है। समिति की राज्य उपाध्यक्ष संतोष कपूर, जिला कोषाध्यक्ष आशा शर्मा और उपाध्यक्ष सेवती कमल ने प्रेस बयान में कहा कि निगम द्वारा सुबह 6:15 बजे नाहन से शिमला और शाम 4:15 बजे शिमला से नाहन चलने वाली बस को निर्धारित समय पर नहीं चलाया जा रहा।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पांवटा से शिमला जाने वाली नॉन स्टॉप बस नाहन में खराब हो गई थी। इसके बावजूद निगम ने अतिरिक्त बस की व्यवस्था नहीं की। इससे बस में सवार यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, को खड़े-खड़े ही शिमला तक सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

समिति ने आरोप लगाया कि शिमला से नाहन के लिए शाम 4:15 बजे चलने वाली बस को निगम ने बिना सूचना तीन बजे ही रवाना कर दिया। परिणामस्वरूप यात्रियों को, खासकर महिलाओं को, देर रात तक बस का इंतजार करना पड़ा और भारी असुविधा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की पार्वती, कौशल्या, आशु, रजनी शर्मा, अनिता शर्मा, जयवंती, किरण, अंजिता, तपेंद्रा, नरेशा, विद्या, अमिता, कृष्णा, नीशा, पूनम और सीमा ने मांग की कि निगम बसों का संचालन तय समय के अनुसार करे, ताकि भविष्य में यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed